Viral Video: कभी-कभी मजाक में कही गई एक बात जिंदगी पर भारी पड़ जाती है. गुरुग्राम के रहने वाले हिमांशु जांगड़ा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो में डेट और 370 रुपये की बिरयानी को लेकर कही गई उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. लोगों ने इसे आपत्तिजनक माना, जिसके बाद उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा. अब यह मामला सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन हुआ है.
Pranit More.. the worst standup comedian AWA human being 🤡 pic.twitter.com/Y1DQcjW4tc
— Vishakha 🌟 (@MasalaaMinds) June 5, 2026
कॉमेडी शो का वीडियो हुआ वायरल
स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो का एक वीडियो क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. शो के दौरान ऑडियंस से बातचीत करते हुए गुरुग्राम निवासी हिमांशु जांगड़ा ने अपनी एक डेट का अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि वह एक लड़की के साथ डेट पर गए थे, जहां करीब 360-370 रुपये की बिरयानी खाई गई थी.
एक मजाक ने खड़ा कर दिया विवाद
बातचीत के दौरान हिमांशु ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “370 रुपये लगे हैं, तो उसे वसूल तो करूंगा ही. सोशल मीडिया पर इस बयान को यौन संकेत से जोड़कर देखा गया. वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने इस टिप्पणी को आपत्तिजनक और महिलाओं के प्रति असम्मानजनक बताया. देखते ही देखते मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा.
View this post on Instagram
कंपनी ने नौकरी से निकाला
विवाद बढ़ने के बाद हिमांशु जांगड़ा की कंपनी स्टारविक डिजाइन (Starvik Design) ने सख्त कार्रवाई की. कंपनी के संस्थापक विवेक विश्वकर्मा ने सार्वजनिक रूप से कहा कि हर गलती के परिणाम होते हैं और कंपनी ऐसे व्यवहार का समर्थन नहीं करती. इसके बाद हिमांशु की सेवाएं समाप्त कर दी गईं. मामला तूल पकड़ने के बाद हिमांशु ने अपने बयान के लिए सार्वजनिक माफी मांगी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद कर दिए. वहीं कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने भी बयान जारी कर कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई है. एक वर्ग का मानना है कि सार्वजनिक मंच पर कही गई बातों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, जबकि दूसरे वर्ग का कहना है कि एक मजाक को जरूरत से ज्यादा बढ़ा दिया गया.
यह भी पढ़ें: Viral video: गैंडे से डर गया बाघ, यूपी के जंगल से सामने आया दुर्लभ नज़ारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा



