KBP Times

उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अजगर को मुंह में दबाकर ले गया बाघ, VIDEO वायरल

Tiger Viral Video

Tiger Viral Video: उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से वन्यजीवों की दुनिया का एक बेहद दुर्लभ नजारा सामने आया है. यहां एक बाघ को अजगर को अपने जबड़ों में दबाकर जंगल की ओर जाते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह दृश्य भारतीय वन सेवा अधिकारी भानुदास पिंगले ने रिकॉर्ड किया. वन्यजीव विशेषज्ञ भी इसे दुर्लभ घटना बता रहे हैं क्योंकि बाघ का अजगर का शिकार करना बहुत कम देखने को मिलता है.

अजगर को मुंह में दबाकर ले गया बाघ
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर साकेत बडोला ने सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि कॉर्बेट में आए हैं तो किसी भी पल कुछ भी देखने को मिल सकता है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाघ पहले कुछ देर तक अजगर के पास घूमता दिखाई देता है. इसके बाद वह झुककर अजगर को अपने मुंह में पकड़ता है, पकड़ मजबूत करने के लिए उसे थोड़ा इधर-उधर करता है और फिर उसे लेकर झाड़ियों की ओर चला जाता है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई हैरानी
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है. किसी ने इसे जिंदगी में एक बार मिलने वाला दुर्लभ दृश्य बताया, तो किसी ने लिखा कि प्रकृति में कुछ भी संभव है. वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि “बाघ पर भी वन्यजीव कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए. यह वीडियो लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

विशेषज्ञ बोले- बेहद असामान्य घटना
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार बाघ का सामान्य भोजन हिरण, जंगली सूअर, गौर और अन्य बड़े स्तनधारी जीव होते हैं. हालांकि अवसर मिलने पर वे छोटे जानवरों पर भी हमला कर सकते हैं. इस वीडियो से यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि बाघ नियमित रूप से अजगर या अन्य सांपों का शिकार करते हैं. इसे केवल एक बेहद दुर्लभ और असाधारण वन्यजीव घटना के रूप में देखा जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: “मेरी पहली मोहब्बत है…” गाने पर खूबसूरत डांस स्टेप्स देख हसीना के दीवाने हुए लोग, VIDEO Viral

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2