KBP Times

अब Swiggy पर ऑर्डर कर सकेंगे LPG सिलेंडर! बिना कनेक्शन भी मिलेगा गैस

LPG cylendar on swiggy

LPG Cylendar :अब तक आप स्वेगी पर खाना या किराना का सामान ऑर्डर करते थे लेकिन अब घर बैठे छोटा गैस सिलेंडर भी ऑर्डर कर सकेंगे। स्वेगी ने एचपीसीएल के साथ डील की है जिसके अंतर्गत एलपीसीएल के पांच और दस किलोग्राम के गैस सिलेंडर स्वेगी के माध्यम से ग्राहक मंगा सकेंगे। यह बडे शहरों में किराए के मकान या हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट, नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत सुविधा होगी। एचपीसीएल का नया 10 किलोग्राम का कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर एचपी नव्या इंस्टामार्ट पर उपलब्ध कराया गया है.

शुरुआत बेंगलुरु से होगी

फिलहाल इस सेवा की शुरुआत बेंगलुरु से की जा रही है. यहां ग्राहक HPCL का नया 10 किलोग्राम कंपोजिट LPG सिलेंडर HP Navya ऑर्डर कर सकेंगे. इसके अलावा 5 किलोग्राम का छोटा LPG सिलेंडर भी Instamart पर उपलब्ध होगा. आने वाले समय में इस सुविधा को दूसरे शहरों तक भी बढ़ाया जा सकता है.

बिना LPG कनेक्शन के भी कर सकेंगे ऑर्डर

इस नई सुविधा की सबसे खास बात यह है कि सिलेंडर मंगाने के लिए आपके पास पहले से घरेलू LPG कनेक्शन होना जरूरी नहीं है. यानी स्टूडेंट, नौकरीपेशा लोग, किराए के मकान में रहने वाले और छोटे परिवार भी अपनी जरूरत के अनुसार सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

ऐसे कर सकेंगे ऑर्डर

ग्राहक Swiggy Instamart ऐप पर जाकर 10 किलोग्राम या 5 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर चुनकर ऑर्डर कर सकते हैं. पहली बार सिलेंडर नए कनेक्शन की तरह दिया जाएगा. इसके बाद जब गैस खत्म हो जाए, तो खाली सिलेंडर लौटाकर आसानी से रिफिल सिलेंडर मंगाया जा सकेगा.

पहली बार ऑर्डर पर होगा वेरिफिकेशन

अगर आप पहली बार LPG सिलेंडर ऑर्डर कर रहे हैं, तो आपको पहचान से जुड़े जरूरी दस्तावेज देने होंगे. कंपनी ग्राहक की पहचान का सत्यापन करने के बाद ही सिलेंडर की डिलीवरी करेगी.

HPCL के अधिकृत डीलर करेंगे डिलीवरी

कंपनी के मुताबिक सभी ऑर्डर HPCL के अधिकृत वितरकों के जरिए पूरे किए जाएंगे. सिलेंडर की डिलीवरी प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा तय सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए की जाएगी, ताकि ग्राहकों को सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा मिल सके.

कंपनी ने क्या कहा?

Swiggy Instamart के CEO अमितेश झा ने कहा कि Instamart अब सिर्फ किराना सामान की डिलीवरी तक सीमित नहीं है. HPCL के साथ यह साझेदारी ग्राहकों के लिए जरूरी घरेलू सेवाओं को और आसान बनाएगी. वहीं, HPCL के निदेशक (मार्केटिंग) अमित गर्ग ने कहा, कि इस डिजिटल साझेदारी के जरिए ग्राहकों तक रसोई गैस सिलेंडर को पहले से ज्यादा तेज, सुविधाजनक और आसान तरीके से पहुंचाया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

यह भी देखें: भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित दावा, जवाब में 10 लाख का इनाम | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2