KBP Times

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Hydrogen train

Hydrogen Train : नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन और भारत के नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारतीय रेलवे अब हरित परिवहन की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है. भारतीय रेलवे ने देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन तैयार की है जिसे तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 17 जुलाई को हरी झंडी दिखाएंगे. सबसे खास बात यह है कि यह ट्रेन हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से खुद बिजली बनाकर चलेगी. इस प्रक्रिया में धुआं या कार्बन उत्सर्जन नहीं होगा, बल्कि केवल पानी की भाप निकलेगी. जानकारी के अनुसार यह ट्रेन शुरुआत में हरियाणा के जींद-सोनीपत रूट पर चलाई जाएगी. इसकी परिचालन गति 75 किमी/घंटा और अधिकतम डिजाइन स्पीड 110 किमी/घंटा तय की गई है।

दुनिया की तुलना में भारत की ट्रेन क्यों खास?

दुनिया के कई देशों में चल रही हाइड्रोजन ट्रेनें आमतौर पर 2 से 4 कोच की होती हैं. लेकिन भारतीय रेलवे की यह ट्रेन 10 कोच वाली होगी और इसमें करीब 2,600 यात्री सफर कर सकेंगे. इससे भारत हाई-कैपेसिटी हाइड्रोजन रेल संचालन करने वाले देशों में शामिल हो जाएगा.

कैसे चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन?

ट्रेन में लगे प्रोटॉन एक्सचेंज मेम्ब्रेन फ्यूल सेल में हाइड्रोजन और हवा से मिलने वाली ऑक्सीजन मिलती है. इस रासायनिक प्रक्रिया से बिजली बनती है, जो ट्रेन के मोटर को चलाती है. इसके बाद केवल पानी की भाप और थोड़ी गर्मी निकलती है. यानी न धुआं, न डीजल और न ही सीधे कार्बन उत्सर्जन.

क्या हाइड्रोजन ट्रेन सुरक्षित है?

हाइड्रोजन ज्वलनशील गैस है, इसलिए रेलवे ने ट्रेन और रिफ्यूलिंग सिस्टम में कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लगाई है.

मुख्य सुरक्षा इंतजाम

-हाइड्रोजन लीक का तुरंत पता लगाने वाले सेंसर
-हीट, धुआं और आग का पता लगाने वाले सिस्टम
-लगातार वेंटिलेशन ताकि गैस जमा न हो
-किसी भी खतरे पर ऑटोमैटिक हाइड्रोजन सप्लाई बंद करने की व्यवस्था
-लोको पायलट के लिए विशेष मॉनिटरिंग सिस्टम और इमरजेंसी मोड
-रेलवे के मुताबिक पूरी परियोजना का स्वतंत्र सुरक्षा मूल्यांकन (जर्मनी) ने किया है और यह सुरक्षा मानकों के अनुरूप है.

जींद में बना देश का पहला हाइड्रोजन रेलवे इकोसिस्टम

ट्रेन को ईंधन देने के लिए हरियाणा के जींद में भारत की सबसे बड़ी रेलवे हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग सुविधा बनाई गई है. यहां पानी से इलेक्ट्रोलिसिस के जरिए हाइड्रोजन तैयार होगी.

500 बार प्रेशर पर स्टोर की जाएगी

-350 बार प्रेशर पर ट्रेन में भरी जाएगी
-एक साथ दोनों पावर कार में हाइड्रोजन भरने की सुविधा होगी
-इस प्लांट में करीब 3,000 किलोग्राम हाइड्रोजन स्टोर की जा सकती है.

पूरी तरह स्वदेशी तकनीक

इस ट्रेन का डिजाइन और इंटीग्रेशन भारत में ही किया गया है. तकनीकी मानक RDSO ने तैयार किए हैं, ट्रेन का इंटीग्रेशन मेधा सर्वाे ड्राइव्स ने किया है और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने इसकी बाहरी डिजाइन विकसित की है.

यह भी पढ़ें : रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका की कार्रवाई, भारत पर लग सकता है 100% टैरिफ

यह भी देखें: जयपुर के शास्त्री नगर पेंटर कॉलोनी चौराहा बना कचरे का अड्डा, गंदगी, जाम और नशे से लोग परेशान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2