KBP Times

बदल जाएगा WhatsApp और Telegram चलाने का तरीका! हो सकते हैं ये बदलाव

whatsapp instagram and Dot

Sim Binding : केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि WhatsApp और Telegram जैसे ऐप्स के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ (SIM-Binding) नियम अब अनिवार्य होगा। मैसेजिंग ऐप WhatsApp के इस्तेमाल का तरीका 1 मार्च से बदल जाएगा ।  दूरसंचार विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि यूजर का अकाउंट उसी सिम से जुड़ा होना चाहिए जो फोन में एक्टिव है। सरकार फिलहाल इस नियम में किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है।

जरूरी नया नियम

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस फैसले को सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम बताया है। उनके अनुसार, डिजिटल फ्रॉड और फर्जी नंबरों से होने वाले अपराधों को रोकने के लिए सिम-बाइंडिंग जरूरी है। सरकार का तर्क है कि जब हर मैसेजिंग अकाउंट एक एक्टिव सिम से लिंक होगा, तो जांच एजेंसियों के लिए अपराधियों को पकड़ना आसान हो जाएगा। साइबर सुरक्षा के इस नए कवच से ऑनलाइन ठगी और नकली प्रोफाइल पर लगाम कसने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें : 200MP कैमरा, 1TB स्टोरेज वाला धमाकेदार फोन लॉन्च, प्रीमियम अल्ट्रा डिजाइन

करोड़ों यूजर्स पर होगा सीधा असर

इस नियम का सबसे बड़ा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो एक ही नंबर से कई डिवाइस पर WhatsApp चलाते हैं। वर्तमान में ‘लिंक्ड डिवाइस’ फीचर के जरिए एक अकाउंट 14 दिनों तक बिना सिम वाले फोन में भी चलता रहता है। लेकिन 1 मार्च के बाद यह सुविधा सीमित हो सकती है। अगर फोन से सिम निकाला गया, तो मैसेजिंग ऐप काम करना बंद कर देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp Web भी हर छह घंटे में खुद लॉगआउट हो सकता है और इसे दोबारा शुरू करने के लिए बार-बार QR कोड स्कैन करना होगा।

यह भी देखें : “OBC को लावारिस समझ रखा है…” | राजस्थान में जाट महासभा का सरकार पर बड़ा हमला | राजाराम मील EXCLUSIVE

टेक कंपनियों की चिंता

अंतरराष्ट्रीय टेक कंपनियों और कुछ इंडस्ट्री ग्रुप्स ने इस नियम पर आपत्ति जताई है। कुछ कंपनियों का कहना है कि यह नियम प्राइवेसी के दायरे में दखल दे सकता है और कानूनी रूप से भी पेचीदा है। इस बदलाव से सबसे ज्यादा छोटे बिजनेस प्रभावित हो सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, लगभग 60-80% छोटे कारोबारियों के काम में बाधा आ सकती है क्योंकि वे अक्सर एक ही नंबर को मल्टी-लॉगिन के जरिए मैनेज करते हैं। हालांकि अभी तक आम जनता के लिए कोई अलग से पब्लिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन 1 मार्च की समय सीमा को लेकर सरकार सख्त है। यह नियम सिर्फ WhatsApp ही नहीं बल्कि Telegram और Signal जैसे सभी प्लेटफॉर्म्स पर लागू होगा। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि टेक कंपनियां इस तकनीकी बदलाव को कैसे अपनाती हैं और करोड़ों भारतीय यूजर्स का अनुभव कितना बदलता है।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

2

2