KBP Times

सोशल मीडिया पर सरकार की निगरानी, Google, Meta, X, Snapchat को किया तलब

Social Media

Social Media : देश में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी और नियमों को लेकर सरकार अब और एक्टिव नजर आ रही है. न्यूज एजेंसी के अनुसार संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने 3 अगस्त को एक अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नियमों और निगरानी को लेकर चर्चा होगी। बैठक में गूगल, मेटा (फेसबुक), एक्स और स्नैपचौट कंपनियों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी समिति के सामने अपनी बात रखेंगे।

मेटा की गलती के बाद सरकार ने उठाया ये कदम

यह कदम 28 जुलाई को हुई एक घटना के बाद सामने आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पेपर लीक पर कार्रवाई से जुड़ा फेसबुक वीडियो कुछ समय के लिए प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था. हालांकि, थोड़ी देर बाद वीडियो दोबारा बहाल कर दिया गया. इस मामले पर मेटा के प्रवक्ता ने कहा कि वीडियो तकनीकी गड़बड़ी की वजह से गलती से हट गया था, जिसे बाद में तुरंत वापस रिस्टोर कर दिया गया।

वीडियो में पेपर लीक पर था पीएम मोदी का संदेश

23 जुलाई को जारी किए गए इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार सीधे युवा जेनरेशन से बात की थी. यह संदेश नीट-यूजी 2026 परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों को लेकर 36 दिनों तक चले युवा आंदोलन के बीच आया था. प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा कि सरकार पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई करेगी. इसके लिए स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे, ताकि मामलों का जल्दी फैसला हो सके. साथ ही, नया कानून लाकर पेपर लीक करने वालों को पहले से ज्यादा कड़ी सजा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें –सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

यह भी देखें – 30 साल पुरानी कॉलोनियों पर JDA का शिकंजा, बुलडोजर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Education Minister joshi

देश के नए शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी आए विपक्ष के निशाने पर, राहुल-प्रियंका ने घेरा

Earthquack in Japan

जापान में शक्तिशाली भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान, सड़कों और पुलों में दरारें, इमारतों में आग, शॉपिंग मॉल गिरा

JSA Jaipur Silver Show

जयपुर में पहली बार होगा JSA शो, Silver इंडस्ट्री को मिलेगा Global Stage

Kangana Ranaut Controversy

“Gen Z, Gen Alpha या किसी भी युवा पीढ़ी…” कंगना रनौत की टिप्पणी पर CJP का पलटवार

Social Media

सोशल मीडिया पर सरकार की निगरानी, Google, Meta, X, Snapchat को किया तलब

Anti Paper Leak Bill 2026

“प्रधान को हटाकर ‘प्रधानमंत्री’ को बचा लिया…” अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Gaurav Gogoi

“पैलेट गन का इस्तेमाल, लड़कियों पर अत्याचार, हम भूलेंगे नहीं…” संसद में बोले गौरव गोगोई

Maa Seharsa temple

सहरसा का मां उग्रतारा मंदिर, तंत्र साधना से शक्ति उपासना तक जानिए धार्मिक महत्व

Viral Video

गाड़ी का टायर बदल रहा था शख्स, तभी झाड़ियों से निकला टाइगर और उठाकर ले गया, VIDEO VIRAL

2

2