KBP Times

AI अनिश्चितता के दौर में भारत अपनाएगा ‘स्टेप-बाय-स्टेप’ रणनीति

AI and India

Technolony :  आर्थिक सर्वेक्षण में भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI के प्रति एक सतर्क अपनाने की सलाह दी गई है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की AI रणनीति को सावधानीपूर्वक चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाना चाहिए ताकि समय से पहले किसी टेक्नोलॉजी,प्रीमैच्योर लॉक-इन या बहुत ज्यादा नियामक हस्तक्षेप से बचा जा सके।

इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI भारत के सामने कोई एकल नीतिगत प्रश्न नहीं रखती, बल्कि बढ़ी हुई अनिश्चितता और संसाधनों की सीमाओं के बीच किए जाने वाले ऑप्शन्स की एक सीरीज की तरह है।”

AI संस्थान और बाजार साथ-साथ विकसित हों

संसद में पेश किए गए सर्वे के मुताबिक, भारत को सबसे पहले कोऑर्डिनेशन स्थापित करना चाहिए। उसके बाद क्षमता बनाने पर ध्यान देना चाहिए और आखिर में बाध्यकारी नीतिगत हस्तक्षेप (बाइंडिंग पॉलिसी लीवरेज) अपनाना चाहिए ताकि संस्थान और बाजार साथ-साथ विकसित हो सकें। जैसा कि हमने बताया संसद में वित्त मंत्री ने इस सर्वेक्षण को पेश किया था। इस सर्वेक्षण को मुख्य आर्थिक सलाहकार की देखरेख में वित्त मंत्रालय की इकोमॉनिक डिविजन द्वारा तैयार किया गया है।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारत की AI रणनीति के पहले चरण में पहले से घोषित संस्थानों को क्रियान्वित करने और प्रयोग को सक्षम होना चाहिए। और इसके लिए इन्सेन्टिव्स से ज्यादा कॉर्डिनेशन पर ध्यान देना चाहिए।

सर्वे में कहा गया, ”नीति को मिशन के तहत मौजूदा साझा इन्फ्रास्ट्रक्चर के दायरे को एक्सपेंड करके बॉटम-अप इनोवेशन को सक्षम बनाना चाहिए। इसमें सरकार द्वारा होस्ट किया गया, कम्युनिटी-क्यूरेटेड कोड रिपॉजिटरी और सार्वजनिक डेटासेट्स तक साझा एक्सेस शामिल है। जिसे कंप्यूटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर तक साझा एक्सेस इनेबल करने के लिए पहले से चल रही पहलों के जरिए आसान बनाया जा रहा है। अनुप्रयोग या क्षेत्र-विशेष, छोटे और ओपन-वेट मॉडल्स पर स्पष्ट फोकस संसाधनों के कुशल इस्तेमाल को संभव बनाएगा।”

संसाधनों के प्रभावी और कुशल उपयोग

इसके अलावा, सर्वेक्षण ने संसाधनों के प्रभावी और कुशल उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए अनुप्रयोग या क्षेत्र-विशेष, छोटे और ओपन-वेट मॉडल्स पर स्पष्ट ध्यान देने की सिफारिश की
सर्वेक्षण में कहा गया, “डेटा गवर्नेंस को भी डीपीडीपी ढांचे के तहत अधीनस्थ कानूनों के जरिए विकसित किया जाना चाहिए। ताकि विशेष रूप से बड़े पैमाने पर AI प्रशिक्षण के लिए फंक्शनल डेटा वर्गीकरण और ऑडिटबिलिटी से जुड़ी जरूरतों को लागू किया जा सके। इसके साथ ही घरेलू मूल्य संरक्षण (डोमेस्टिक वैल्यू रिटेंशन) के लिए इन्सेन्टिव बेस्ड मैकेनिज्म को भी पूरक रूप से अपनाया जाना चाहिए जैसे कि पहले दिखाए गए मेन्यू-बेस्ड कॉन्ट्रिब्यूशन मार्ग।”

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद के 13 साल के जयवर्धन ने बनाया AI डॉक्टर: Shark Tank से ₹60 लाख फंडिंग

सर्वेक्षण ने यह भी सुझाव दिया कि AI रेगुलेशन को रिस्क बेस्ड और अनुपातिक आधार पर औपचारिक रूप दिया जाना चाहिए। जिसमें एआई कंपनियों की जिम्मेदारियां उनके इस्तेमाल के पैमाने और क्षेत्र के अनुसार कोडिफाइड की जाएं।

सर्वेक्षण में कहा गया, “निगरानी (ओवरसाइट) को किसी एक समग्र AI कानून के जरिए लागू करने के बजाय मौजूदा सेक्टर रेगुलेटर्स के तहत ही फॉर्मलाइज़ किया जाना चाहिए। एआई सेफ्टी इंस्टीट्यूट की भूमिका को विश्लेषण तक सीमित न रखते हुए संरचित परिदृश्य परीक्षण (सीनारियो टेस्टिंग), रेड-टीमिंग और अंतरराष्ट्रीय सहयोग तक एक्सपेंड किया जाना चाहिए। इसे साथ ही हाई-रिस्क एप्लिकेशंस के लिए स्पष्ट रूप से परिभाषित नॉन-नेगोशिएबल बाउंड्री तय की जानी चाहिए,”

यह भी देखें : “हम महाराणा प्रताप के वंशज हैं…” UGC नियमों पर सनातनी इन्फ्लुएंसर की बड़ी चेतावनी | Supreme Court

भारत की AI रूपरेखा (रोडमैप) पर सर्वेक्षण की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब देश अगले महीने AI इम्पैक्ट समिट 2026 की मेज़बानी करने जा रहा है। यह शिखर सम्मेलन 15 से 20 फरवरी के बीच नई दिल्ली में आयोजित होगा और पहली बार यह फोरम ग्लोबल साउथ में हो रहा है। यह समिट का चौथा एडिशन होगा। इससे पहले यूनाइटेड किंगडम (ब्लेचली पार्क), दक्षिण कोरिया (सियोल) और फ्रांस (पेरिस) में आयोजित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और उनके द्वारा एक डिनर की मेज़बानी करने व सीईओ राउंडटेबल को संबोधित करने की भी संभावना है।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

India win match against newzealand

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Photo Exhibitions

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर विवाद, राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

2

2