KBP Times

AC का बिजली का बिल करें आधा, जानिए कैसे हो सकती है बचत ?

AC and Bill

Summer: गर्मी का मौसम आते ही घरों में AC का उपयोग बढ जाता है और इसके साथ ही बढता है बिजली का बिल। पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर लंबे समय तक चलते रहते हैं जिससे बिजली की खपत तेजी से बढ़ जाती है. लेकिन थोड़ी सी सावधानी न केवल बिजली बचाने में मदद करती है बल्कि आपके खर्च को भी कम कर सकती है.

AC का सही तरीके से इस्तेमाल करें

एयर कंडीशनर गर्मियों में सबसे ज्यादा बिजली खपत करने वाले उपकरणों में से एक है. अगर AC का तापमान बहुत कम रखा जाता है तो बिजली की खपत भी ज्यादा होती है. बेहतर होगा कि एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखा जाए, इससे कमरे में आरामदायक ठंडक भी बनी रहती है और बिजली की बचत भी होती है।

AC के साथ पंखा भी चलाएं

AC के साथ पंखा चलाने से कमरे में ठंडी हवा जल्दी फैलती है. इससे एयर कंडीशनर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता और बिजली की खपत भी कम हो सकती है. इसके अलावा एसी के एयर फिल्टर को समय-समय पर साफ करना भी जरूरी है. गंदा फिल्टर मशीन पर अतिरिक्त दबाव डालता है जिससे वह ज्यादा बिजली खर्च करने लगती है.

घर को नैचुरल तरीके से ठंडा रखें

बिजली बचाने का एक अच्छा तरीका यह भी है कि घर को प्राकृतिक तरीकों से ठंडा रखा जाए. दिन के समय खिड़कियों पर पर्दे लगाए रखने से धूप सीधे कमरे में नहीं आती और अंदर का तापमान कम रहता है. गहरे रंग के पर्दे या ब्लाइंड्स गर्मी को रोकने में मदद कर सकते हैं. दोपहर के समय, खासकर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच भारी पर्दे लगाने से कमरे में गर्मी कम प्रवेश करती है. शाम के समय खिड़कियां खोलने से बाहर की ठंडी हवा अंदर आती है जिससे रात में एसी की जरूरत कम पड़ सकती है. अगर आप मकान की ऊपरी मंजिल पर रहते हैं तो छत पर सफेद या रिफ्लेक्टिव पेंट करवाने से भी घर का तापमान कुछ हद तक कम किया जा सकता है.

इस्तेमाल न होने पर उपकरण बंद रखें

घर के कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद होने के बाद भी थोड़ी-बहुत बिजली लेते रहते हैं. टीवी, लैपटॉप चार्जर और माइक्रोवेव जैसे डिवाइस अक्सर स्टैंडबाय मोड में भी बिजली खपत करते हैं. इसलिए जब इन उपकरणों का इस्तेमाल न हो रहा हो तो उन्हें पूरी तरह स्विच ऑफ करना या प्लग निकाल देना बेहतर होता है. इससे अनावश्यक बिजली खर्च से बचा जा सकता है.

फ्रिज का इस्तेमाल समझदारी से करें

रेफ्रिजरेटर भी लगातार चलने वाला उपकरण है इसलिए इसका सही इस्तेमाल करना जरूरी है. फ्रिज को दीवार से थोड़ा दूर रखना चाहिए ताकि गर्म हवा आसानी से बाहर निकल सके. इसके अलावा मौसम के अनुसार फ्रिज की सेटिंग बदलना भी मददगार हो सकता है. गर्मियों में सही मोड चुनने से बिजली की खपत कम हो सकती है. बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोलने से भी अंदर का तापमान प्रभावित होता है जिससे मशीन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. साथ ही गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से भी बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें : नासा के अंतरिक्ष यात्री iPhone से लेंगे चांद पर सेल्फी, उससे पहले फोन का होगा कठिन परीक्षण

एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करें

पुराने फिलामेंट बल्ब और पारंपरिक ट्यूबलाइट ज्यादा बिजली खर्च करते हैं. उनकी जगह एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प हो सकता है. एलईडी बल्ब कम बिजली में ज्यादा रोशनी देते हैं और लंबे समय तक चलते हैं. इसलिए घर में इन्हें अपनाने से बिजली की खपत कम होती है और बिल में भी राहत मिल सकती है. गर्मी के मौसम में छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके बिजली की अच्छी बचत की जा सकती है. इससे न सिर्फ बिल कम आता है बल्कि ऊर्जा की भी बचत होती है.

यह भी देखें : NSUI के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की KBP TIMES से बातचीत

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2