Welcome: अजमेर में नवनियुक्त एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला का अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन संस्था की ओर से स्वागत किया गया। संस्था के अजमेर जिला शाखा के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को दोपहर में पुलिस गेस्ट हाउस में जिले के नव नियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
वैश्य संस्कृति महोत्सव का निमंत्रण
संस्था महामंत्री उमेश गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के प्रदेश पदाधिकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला का माल्यार्पण कर, शॉल व दुपट्टा औढाकर तथा बुके भेंट कर व मुँह मीठा कराकर अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें श्री सीता गौशाला अजमेर में आयोजित वैश्य संस्कृति एवं एकता महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का निमंत्रण भी दिया।
यह भी पढें : हनुमानगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक में आमने-सामने की टक्कर, 5 लोगों की मौत, कई घायल
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष पुखराज पहाड़िया, मुख्य संरक्षक कालीचरण खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष रमेश चंद तापड़िया, जिला महामंत्री उमेश गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल, प्रेमप्रकाश विजयवर्गीय, शैलेंद्र अग्रवाल, सत्यनारायण भंसाली व हिमांशु खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।
यह भी देखें : जयपुर में नर्सिंग कर्मचारियों का हल्ला बोल! | शहीद स्मारक पर हजारों का प्रदर्शन | KBP Times



