KBP Times

तेजस-राजधानी से भी तेज! पटना–दिल्ली रूट पर आएगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानें कितना लगेगा समय

नए साल में पटना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही इस रूट पर दौड़ने वाली है। रेलवे की हाई-टेक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और तेजस तथा राजधानी एक्सप्रेस की तुलना में लगभग दो घंटे पहले दिल्ली पहुंचाएगी

पटना को मिलेगा देश की पहली स्लीपर वंदे भारत का तोहफा

कपूरथला में इसके अत्याधुनिक कोच तैयार कर दिए गए हैं और अगले 15 दिनों में रैक पटना भेजे जाने की तैयारी है। यह ट्रेन मौजूदा ट्रेनों के मुकाबले काफी कम समय में यात्रा पूरी करेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करेगी।

‘कवच’ तकनीक से लैस हाई-टेक सुरक्षा

सुरक्षा के लिहाज से इस ट्रेन में ‘कवच’ जैसी एडवांस सेफ्टी तकनीक लगाई गई है, जो किसी भी खतरे का संकेत मिलते ही ट्रेन को स्वतः रोक देती है।
इसके अलावा—

  • पूरी तरह सील्ड गैंगवे – न शोर, न धूल

  • ऑटोमेटिक प्लग डोर – ट्रेन चलने से 10 सेकंड पहले खुद बंद

  • हर कोच में CCTV कैमरे

  • स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम

इन सुविधाओं से यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक होगी।

लग्जरी इंटरियर और प्रीमियम यात्रा का अनुभव

स्लीपर वंदे भारत का इंटीरियर पूरी तरह मॉडर्न और प्रीमियम है। यात्रियों के लिए सुविधाएं—

  • हाई-स्पीड इंटरनेट

  • ऑडियो-वीडियो सूचना प्रणाली

  • हर सीट पर चार्जिंग पॉइंट

  • टच-फ्री बायो-वैक्यूम टॉयलेट

  • एंटरटेनमेंट स्क्रीन

  • पैंट्री कार में ताजा भोजन

  • ऊपरी बर्थ पर जाने के लिए न्यूमेटिक सीढ़ियां

  • इमरजेंसी के लिए टॉक-बैक यूनिट

यह यात्रा को तेज के साथ-साथ आरामदायक भी बनाता है।

कितने घंटे में पहुंचेगी दिल्ली?

स्लीपर वंदे भारत

  • पटना से दिल्ली: लगभग 10 घंटे

  • सबसे तेज और हाई-टेक ट्रेन

तेजस / राजधानी एक्सप्रेस

  • पटना से दिल्ली: लगभग 12 घंटे 05 मिनट

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393)

  • पटना से दिल्ली: लगभग 12 घंटे 10 मिनट

राजधानी एक्सप्रेस

  • यात्रा समय: लगभग 12 घंटे 25 मिनट

स्पष्ट है कि नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बाकी सभी ट्रेनों से तेज होगी।

कितने होंगे कोच और सीटें?

ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे—

  • 11 कोच: AC 3A

  • 4 कोच: AC 2A

  • 1 कोच: AC 1A

कुल सीटें: 827

  • AC 3A: 611

  • AC 2A: 188

  • AC 1A: 24

मांग बढ़ने पर कोच बढ़ाने की भी योजना है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

2

2