KBP Times

करणी सेना ने PM के अजमेर दौरे में विरोध का किया ऐलान

karni sena protest

Karni Sena protest: अजमेर में प्रधानमंत्री की रैली का करणी सेना विरोध प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को दी। महिपाल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी नए यूजीसी कोड को वापस लिया जाए क्योंकि इससे सवर्ण समाज में नाराजगी है। महिपाल ने बताया कि अजमेर में रैली के दौरान सवर्ण समाज के बड़ी संख्या में युवा काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराएंगे और ‘यूजीसी रोलबैक’ के नारे लगाएंगे।

पीएम मोदी अजमेर आएंगे

तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे करीब 23,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में रोजगार उत्सव के तहत लगभग 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी बाटे जाएंगे।

8 मार्च को दिल्ली में महाआंदोलन

वहीं दूसरी ओर करणी सेना की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में महाआंदोलन की चेतावनी दी गई है। करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल मकराना ने कहा कि यूजीसी कानून के विरोध में 8 मार्च को रामलीला मैदान में देशव्यापी महाआंदोलन किया जाएगा। आंदोलन को देश के सैकड़ों संगठनों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी से देशभर में इस कानून के खिलाफ विरोध हो रहा है।

यह भी पढ़ें : पुष्कर में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा शुरू, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी हुई शामिल

केन्द्र को 19 मार्च को जवाब देना है

प्रेस वार्ता में स्वामी आनंद स्वरूप ने जानकारी दी कि सर्वाेच्च न्यायालय ने मामले में केंद्र सरकार को 19 मार्च तक जवाब देने का समय दिया है। उन्होंने बताया कि इस कानून में कई कमियां हैं और सरकार को इसे वापस लेना चाहिए। अगर सरकार ने समय रहते फैसला नहीं लिया तो करणी सेना का आंदोलन तेज किया जाएगा।

यह भी देखें : जयपुर में मीणा समाज का 27वां वार्षिक महाअधिवेशन | ST दर्जे की मांग पर बड़ा ऐलान

राजस्थान से 500 बसों से दिल्ली पहुंचेंगे लोग

आंदोलन को लेकर करणी सेना के आयोजकों ने बताया कि राजस्थान से करीब 500 बसों के साथ ट्रेन और निजी वाहनों से हजारों लोग दिल्ली पहुंचेंगे। उनका कहना है कि दिल्ली में होने वाला महाआंदोलन निर्णायक होगा।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2