KBP Times

पुष्कर में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा शुरू, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी हुई शामिल

diya and dheerendra

Dhirendra Shastri: पुष्कर में बागेश्वर धाम के उपासक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा शुरू हो गई है। आयोजन स्थल पर एक विशाल डोम तैयार किया गया है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिया कुमारी, केबिनेट मंत्री सुरेश रावत आदि मौजूद रहे। आरती के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए दिया कुमारी ने कहा कि ये सौभाग्य है कि महाराज का आशीर्वाद मिला। उन्होंने पं. शास्त्री को जयपुर आने का निमंत्रण दिया। इसके बाद धीरेन्द्र शास्त्री ने सम्बोधन करते हुए कहा कि राज्यों का राजा राजस्थान होगा तो उसका मुकुट पुष्कर होगा। ऐसी भूमि में आने का सौभाग्य मिला। इसके बाद जयजय राधा रमन हरि बोल भजन गाया और श्रद्धालु झूम उठे।

चादर नहीं चढ़ाएं पुष्कर में पिंडदान करें

रविवार शाम को पुष्कर पहुंचने पर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि हिन्दुओं को चादर चढाने के बजाए पुष्कर आकर पिंडदान करना चाहिए। अजमेर में सनातनियों का कोई काम नहीं है। सनातनी हो तो याद केवल परमात्मा को करो। यहां पुष्कर में पिंडदान करो, इसका बड़ा महत्व है। इससे आत्म कल्याण होगा। 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे से दिव्य दरबार का आयोजन होगा और 25 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए है। तीन दिन तक कथा के दौरान कई संत-महंतों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी संभावित है।

इंस्टाग्राम पर नाचने वाली नहीं बनें बेटियां

इससे पूर्व धीरेन्द्र शास्त्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सबके अपने अपने विचार है लेकिन सनातनियों को अपने धर्म पर चलना चाहिए। दूसरे धर्म वालों को अपनी सेवा करने दो, हिन्दूओं में भगवानों की कमी नहीं है। घटते हिन्दू व बढ़ते मजहबी देश को बरबाद करने की स्थिति में जा रहा है। यह वैश्विक विषय है और भारत के लिए बहुत बड़ा मुद्दा है। हिन्दूओं को चार बच्चे पैदा करने चाहिए। नाचने वाली बेटियों को आईएएस, आईपीएस, काली दुर्गा बने लेकिन नाचने वाली बेटियां नहीं बने।

यह भी पढ़ें : RTO की कार्रवाई के विरोध में आज रात से निजी बसों का संचालन बंद, PM की सभा के लिए भी नहीं मिल रहे वाहन

हिन्दूओं को धर्म पर गर्व करना चाहिए।

धर्मान्तरण के कारण आर्थिक तंगी, अशिक्षा व अंधविश्वास है। आर्थित तंगी को दूर करने के लिए अमीरों को गरीबों का सपोर्ट करना चाहिए। अंधविश्वास मिटाने के लिए भक्ति जरूरी है। अशिक्षा की समस्या के लिए शिक्षा मिलनी चाहिए।

यह भी देखें : मुस्लिम महिला का नाम पूछा और वापस ले लिया कंबल, अब ट्रोल हो रहे बीजेपी के पूर्व सांसद।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2