BJP-Congress Candidates : राजस्थान में नगर निगम चुनाव में अनुभवी नेताओं के साथ युवा भी राजनीति के चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस ने अनुभवी चेहरों के साथ जेन-जी को भी मैदान में उतारा है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा में कांग्रेस ने जहां 49 जेन जी प्रत्याशी बनाए हैं। वहीं भाजपा ने 21 जेन जी को टिकट दिया है।
जयपुर में- भाजपा ने 6 जेन जी उम्मीदवारों को टिकट दिया है। कांग्रेस ने 12 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। जोधपुर में बीजेपी ने 7 जेन जी को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने 10 जेन जी को टिकट दिया है।
उदयपुर में- नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 6 और बीजेपी ने 2 प्रत्याशियों का नामांकन करवाया है। अजमेर में – भाजपा ने 4 और कांग्रेस ने 5 जेन जी को प्रत्याशी बनाया है। कोटा में- दोनों पार्टियों ने कुल 18 जेन जी प्रत्याशी बनाए हैं। इनमें कांग्रेस ने 16 और भाजपा ने 2 को उम्मीदवार बनाया है। इन पांच शहरों में कुल 510 वार्डों में कांग्रेस और भाजपा ने 70 जेन जी प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं। इनकी आयु 21 से लेकर 29 साल के बीच है। यह डाटा उम्मीदवारों के अब तक अपलोड की गई लिस्ट के हिसाब से है।
21 साल की सबसे कम उम्र की युवा
जयपुर नगर निगम चुनाव में 150 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रमुख पार्टियों की ओर से जारी किए अधिकृत प्रत्याशियों में इस बार बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस ने जेन जी को ज्यादा टिकट दिया है। जबकि बुजुर्ग उम्मीदवारों यानि 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के, में भी कांग्रेस ने बीजेपी की तुलना में ज्यादा प्रत्याशी उतारे हैं।
बीजेपी ने 6 युवा उम्मीदवार उतारे हैं। वार्ड 150 से शालू मीणा (23), वार्ड 119 से यश राणावत (22), वार्ड 10 से पलक यादव (21), वार्ड 143 से निधि जैन (29), वार्ड 115 से सूरज गोडीवाल (29), वार्ड 63 से अजय टेपण (29) उम्मीदवार हैं।
वहीं कांग्रेस ने अपने 150 प्रत्याशियों में 12 युवाओं को टिकट दिया है। इनमें सबसे कम उम्र के प्रत्याशी वार्ड 71 से फैज हसन (21) हैं। इसके अलावा वार्ड कांग्रेस 128 से मोहम्मद सोहेल मंसूरी (27), वार्ड 95 से मानवेन्द्र सिंह (22), वार्ड 88 से श्रुति भारद्वाज (26), वार्ड 72 सुमन भाटी (22), वार्ड 46 से हर्षिता जैन (23), वार्ड 18 से वंदिता शर्मा (27), वार्ड 1 से नवरत्न शर्मा (28), वार्ड 13 से धनराज सैनी (29), वार्ड 55 से संजय बड़ोदिया (28), वार्ड 137 से सलमान मंसूरी (29) और वार्ड 148 से आशा सैनी (28) को उम्मीदवार बनाया है।
बीजेपी में उम्रदराज प्रत्याशी
बीजेपी में श्रवण बोहरा सबसे उम्रदराज प्रत्याशी- बीजेपी ने 150 सीटों में से 10 सीटे ऐसी हैं, जहां बुजुर्ग (60 या उसे ज्यादा उम्र) प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इसमें सबसे उम्रदराज प्रत्याशी वार्ड 1 से श्रवण बोहरा (66) हैं। इसके अलावा वार्ड 16 से महेश कुमार संघी (62), वार्ड 17 से सुमेर सिंह जोधा (65), वार्ड 35 से विमल कटियार (60), वार्ड 42 से अशोक रावतानी (65), वार्ड 43 से शैलेन्द्र भार्गव (65), वार्ड 66 से नारायण लाल नैनावत (62), वार्ड 74 से रामपाल जैन (60), वार्ड 98 से सुभाष सिंघी (63) और वार्ड 112 से सुनील कोठारी (63) को मैदान में उतारा है।
कांग्रेस में उम्रदराज प्रत्याशी
कांग्रेस में बिवाल सबसे उम्रदराज प्रत्याशी- कांग्रेस ने युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग प्रत्याशियों को भी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने 13 प्रत्याशी ऐसे उतारे हैं, जो 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। सबसे उम्रदराज प्रत्याशी वार्ड 115 से सुरेश बिवाल (67) हैं। इसके अलावा वार्ड 9 कैलाशी देवी (61), वार्ड 15 से बद्री कुमावत (66), वार्ड 31 से जयकुमार जैन (63), वार्ड 35 से अनिल (63), वार्ड नं. 51 से मनमोहन गुर्जर (64), वार्ड नं. 58 से रामप्यारी देवी (60), वार्ड नं. 64 कैलाश मीणा (60), वार्ड 76 से प्रदीप जैन (65), वार्ड 82 से महेश यादव (61), वार्ड 100 से विनीत कूलवाल (62), वार्ड 118 से सुनीता मावर (66) और वार्ड 145 से अर्चन चतुर्वेदी (61) को उतारा है।
यह भी पढ़ें –कांग्रेस चुनाव में चलाएगी ‘Gen-Z for Change’ कैंपेन, करियर काउंसलिंग-डिजिटल स्किल्स के होंगे कार्यक्रम
यह भी देखें – KBP TIMES की LIVE VAN मैदान में उतरी मदन राठौड़ ने किया LIVE VAN का शुभारंभ



