KBP Times

कांग्रेस चुनाव में चलाएगी ‘Gen-Z for Change’ कैंपेन, करियर काउंसलिंग-डिजिटल स्किल्स के होंगे कार्यक्रम

Rajasthan Congress

Rajasthan Congress : प्रदेश भर के युवाओं को अपने साथ जोडने की मुहिम में भाजपा के बाद कांग्रेस ने शुरु की है। अपनी मुहिम ने कांग्रेस ने Gen-Z for Change का नाम दिया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स डिपार्टमेंट ने ‘Gen-Z for Change’ कैंपेन शुरू किया है। नगर निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश स्तर पर प्रोफेशनल Gen-Z कमेटी बनाई गई है। विभाग के प्रदेश चेयरमैन सुमित भगासरा ने कमेटी की घोषणा की।

स्किल डेवलपमेंट से जुड़े कार्यक्रम 

विभाग के प्रदेश चेयरमैन सुमित भगासलरा ने बताया- कांग्रेस का फोकस कॉलेज और यूनिवर्सिटी के युवाओं से सीधे संवाद करने पर रहेगा। कैंपेन के तहत युवाओं की समस्याओं, रोजगार से जुड़े मुद्दों को समझने के साथ उन्हें राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की योजना है। इसके लिए स्किल डेवलपमेंट, करियर काउंसलिंग और डिजिटल सशक्तीकरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

चुनाव तक चलेगा अभियान, तैयार होगी रिपोर्ट

कांग्रेस का यह कैंपेन पंचायत और नगर निकाय चुनाव के दौरान जारी रहेगा। अभियान के समापन पर राजस्थान के Gen-Z युवाओं की स्थानीय स्तर की समस्याओं और सुझावों पर रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और राहुल गांधी को भेजी जाएगी।

इंटर्नशिप से लेकर AI तक पर होगी वर्कशॉप

सुमित भगासरा ने कहा- कैंपेन के तहत जेन-जी युवाओं को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के साथ इंटर्नशिप के अवसर, कंटेंट क्रिएटर्स को सपोर्ट और स्टूडेंट्स के लिए करियर काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन सेमिनार भी होंगे। राजस्थान में अधिक से अधिक Gen-Z स्टूडेंट्स तक पहुंच बनाने के लिए जिला स्तर पर भी ऐसी कमेटियां गठित की जाएंगी। इस कमेटी में IITian, डेटा एनालिस्ट, लीगल एडवाइस और लीगल सपोर्ट के लिए एडवोकेट, महिलाओं में खेलों में महिलाओं की स्थिति के लिए नेशनल प्लेयर एवं शूटिंग कोच पूजा चौधरी सपोर्ट करेंगी। वहीं कई एंटरप्रेन्योर स्टार्टअप्स और एंटरप्रेन्योरशिप को लेकर स्टूडेंट्स को मार्गदर्शन देंगे।

यह भी पढ़ें – चुनाव स्टोरी: अजमेर भाजपा नेताओं का लक्ष्य मेयर पद, पत्नियों को मैदान में उतारा

यह भी देखें –वार्ड 96 में जनता का गुस्सा फूटा! पानी-सीवरेज की समस्या पर नेताओं से जवाब मांग रही जनता

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2