KBP Times

‘प्रियंका गांधी को PM बनाइए…’, बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, राहुल गांधी पर क्या कहा?

Imran Masood

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद देशभर में सियासत गरमा गई है. जिसको लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी बीच बीजेपी ने कांग्रेस और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है. बीजेपी का आरोप है कि प्रियंका गांधी केवल गाजा पर ही बोलती है वे बांग्लादेश और हिंदुओं की स्थिति अनदेखा कर रही है. बीजेपी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो पिछली बार हुआ उसपर सबसे ज्यादा प्रियंका गांधी ने बोला.

मसूद ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाइए न, फिर देखिए कैसे जवाब देती हैं, इंदिरा गांधी की तरह. इंदिरा गांधी पाकिस्तान के 2 टुकड़े कर के आई थी न, ऐसे ही प्रियंका गांधी भी जवाब देंगी. वो बांग्लादेश का ऐसा इलाज करेंगी कि वो भारत विरोधी अड्डा नहीं बन पाएगा.

राहुल गांधी के सवाल पर मसूद की बदली टोन

वहीं जब सांसद इमरान मसूद (Bangladesh Violence) से सवाल किया गया कि अगर प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री बन गईं तो राहुल गांधी क्या करेंगे. इस सवाल पर मसूद की टोन बदल गई. वे बोले कि राहुल गांधी भी वहीं करेंगे. मसूद ने राहुल और प्रियंका गांधी के लिए आगे कहा कि ये इंदिरा गांधी के पोता-पोती हैं. एक चेहरे के ऊपर ही दो आंखें हैं. इनको अलग-अलग नहीं देखना चाहिए.

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल-सोनिया की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली HC ने जारी किया नोटिस

मसूद ने पीएम मोदी पर बोला हमला

सांसद मसूद ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हमारे नेता हैं. उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि कौन क्या करेगा, यह पार्टी देखेगी. मैं तो छोटा सा सिपाही हूं. उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब वो असम और बंगाल जाते हैं तब चुनाव की बात करते हैं. अपना एजेंडा चलाने की कोशिश करते हैं. मसूद ने कहा कि बांग्लादेश ( Bangladesh Violence) से जब कोई हिंदू भागकर आता है तो हमारी सीमाएं बंद हो जाती है. बांग्लादेश भारत विरोधी अड्डा बनता जा रहा है. जो बहुत ही दुखद है. राहुल और प्रियंका गांधी को सब लोग जानते हैं उनके हाथ में कमान होगी तो पूरी दुनिया देखेगी.

Relu Ram Poonia Murder Case: प्रॉपर्टी के लिए एक बेटी ने अपने ही घर को बना दिया श्मशान

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi PC

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

meta jukarburga nd pm modi

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी, PM मोदी का विडियो हटाने का मामला

Shubham Rewad hunger strike

छात्र नेता शुभम रेवाड़ को जिला कलक्टर ने दिया आश्वासन, पूर्व सीएम गहलोत ने पिलाया पानी

Aquib Nabi

कश्मीर के आकिब नबी पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, श्रीलंका दौरे पर जाएंगे

2

2