KBP Times

खुदाई में मिली देग का रहस्य बरकरार, स्ट्रॉन्ग रुम में सीलबंद, SDM ने कलक्टर को लिखा खत

Tonk News

Tonk News: खुदाई में मिली देग का रहस्य अभी बना हुआ है। प्रशासन ने देग को ट्रेजरी के स्ट्रॉन्ग रुम में सीलबंद कर बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया है। Tonk जिले के निवाई उपखंड क्षेत्र के गांव देवरी में शनिवार को चरागाह भूमि में खुदाई के दौरान मिले देग का रहस्य अभी बरकरार है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा ने अग्रिम कार्रवाई के लिए Tonk जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल को पत्र भेज दिया है। टोंक जिला कलक्टर के निर्देश मिलने के बाद ही देग को खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल देग को निवाई ट्रेजरी के स्ट्रॉन्ग रूम में सीलबंद कर सुरक्षित रखा गया है।

टीम की मौजूदगी में खोली जाएगी देग

सूत्रों के अनुसार देग को खोलकर जांच करने के लिए पुरातत्व विभाग की टीम को बुलाया जाएगा। टीम की मौजूदगी में ही देग को खोला जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि करीब दस फीट गहराई में खुदाई के दौरान मिली इस देग के पीछे की सच्चाई क्या है और इसका ऐतिहासिक या अन्य कोई महत्व है या नहीं। पहरा

ट्रेजरी के स्ट्रॉन्ग रुम में सीलबंद

Tonk SDM प्रीति मीणा ने बताया कि देवरी गांव में ग्रामीणों की मांग और स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए देग को Tonk पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में डबल लॉक कर स्ट्रॉन्ग रूम में रखवाया गया है। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर चौबीसों घंटे हथियारों से लैस दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आगे की कार्रवाई के लिए (Tonk News) जिला कलक्टर कार्यालय को अवगत करा दिया गया है और निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने लाश दबे होने की जताई थी आशंका

Tonk में शनिवार शाम खेतों के समीप चरागाह भूमि में गुलाब की पंखुड़ियां बिखरी होने और एक जोड़ी चप्पल दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने वहां लाश दबे होने की आशंका जताई थी। सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और जेसीबी से खुदाई करवाई गई। खुदाई के दौरान देग मिलने से खजाने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में IPL मैचों का नहीं होगा प्रसारण, यूनुस सरकार ने अनिश्चितकालीन रोक लगाई

गांव में उत्सुकता और रहस्य का माहौल

रविवार को भी Tonk के देवरी गांव में उत्सुकता और रहस्य का माहौल बना रहा। कुछ लोगों ने उसी चरागाह भूमि में दोबारा खुदाई कर यह देखने का प्रयास किया कि कहीं और देग या कोई अन्य वस्तु तो नहीं दबी है,हालांकि वहां कुछ भी नहीं मिला। इसके बावजूद रविवार को भी सैकड़ों लोग मौके पर एकत्रित होते रहे। रविवार को पूरे दिन गांव और आसपास के क्षेत्र में शनिवार को मिली देग में खजाना होने सहित तरह-तरह की अफवाहें फैलती रहीं। भारी-भरकम खजाना मिलने की चर्चाओं ने लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी।

यह भी देखें: Sachin Pilot से मिलने की फीस 10 हजार? जबरा फैन दीपक कुमार का दर्द

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

2

2