Dhaka: बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में IPL पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक बड़ा फैसला लेते हुए बांगलादेश की यूनुस सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रसारण और विज्ञापन पर अनिश्चितकालीन रोक लगा दी है। बांग्लादेश सरकार ने यह कदम कोलकाता नाइटराइडर्स टीम से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को हटाए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई के रुप में उठाया है।
5 जनवरी को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में अधिकारियों ने पुष्टि की कि IPL से संबंधित सभी ब्रॉडकास्ट और इवेंट कवरेज तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं और अगले आदेश तक निलंबित रहेंगे. बयान में कहा गया है कि यह निर्णय ‘जनहित’ में लिया गया है.
यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट से उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, जमानत याचिका खारिज
IPL फैसला : मुस्ताफिजुर रहमान केस के बाद
IPL 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा था. मगर इसके बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर BCCI ने हस्तक्षेप करते हुए KKR फ्रेंचाइजी को मुस्ताफिजुर को रीलिज करने का आदेश दिया था. बांग्लादेशी अधिकारियों ने इस फैसले को किसी भी तरह से अतार्किक ठहराया. सरकारी आदेश में कहा गया हैः
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले का कोई तार्किक कारण नहीं है और इस फैसले से बांग्लादेश के लोग आहत, स्तब्ध और क्रोधित हैं. यह आदेश इस मुद्दे पर जनभावना की प्रबलता को दर्शाता है.



