Swatantr Bhardwaj Arrest: सीजेपी कार्यकर्ता के पिता से मारपीट करने पीटने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से पकड़ा है।
“मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता”
पकड़े जाने से पहले स्वतंत्र भारद्वाज ने हसनपुर में मीडिया से करीब 3 मिनट तक बात की और कहा- “मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। चाहे पूरा विपक्ष एकजुट हो मेरा बाल बांका नहीं कर सकता।” बता दें कि स्वतंत्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीजेपी ने शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने में 3 घंटे प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ।
स्वतंत्र भारद्वाज का बयान
स्वतंत्र भारद्वाज ने एक वायरल पॉडकास्ट में दावा किया कि उन्होंने संजय के सिर पर हमला किया था और उन्हें 60 टांके लगे थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा। बाद में भारद्वाज ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि यह हमला नहीं बल्कि सेल्फ-डिफेंस था। उनका दावा है कि 10-15 लोगों ने उन्हें घेर लिया था और अगर वह बचाव में कार्रवाई नहीं करते तो उन्हें भीड़ मार सकती थी।
दिल्ली पुलिस का जवाब
पुलिस के मुताबिक 23 जून को संजय कुमार के सिर पर कड़ा (ब्रेसलेट) लगने से चोट आई। संजय को अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। मेडिको लीगल केस में चोट साधारण बताई गई। पुलिस ने खोपड़ी फटने/फ्रैक्चर के दावे को गलत बताया। सूरज कुमार और स्वतंत्र भारद्वाज को मौके से हिरासत में लिया गया था। जांच के दौरान दोनों को नोटिस देकर पूछताछ की गई और पुलिस का कहना है कि कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है तथा जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
यह भी पढ़ें –दिल्ली पुलिस बोली- आरोपी की 72 घंटे में गिरफ्तारी, SC-ST एक्ट भी लगेगा; CJP का प्रदर्शन समाप्त
यह भी देखें –जयपुर के झोटवाड़ा में गैस लीक से हड़कंप | कंस्ट्रक्शन के दौरान फटी गैस पाइपलाइन


