KBP Times

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने की पीड़ित युवती को न्याय देने की मांग

mahila congress

Mahila Congress : राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस एवं राजस्थान कांग्र्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल से पुलिसकर्मीयों द्वारा युवती पर खौलता पानी फेंकने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पीडित युवती को न्याय दिए जाने की मांग की है। बता दें कि गत् दिनों प्रताप नगर क्षेत्र में मुख्यमंत्री के काफिले को रास्ता देने के लिए पुलिसकर्मीयों ने मोमोज का ठेला लगाने वाली युवती का ठेला उलट दिया था जिससे युवती पर खौलता पानी गिर गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में गंभीर रूप से झुलसी पीड़ित महिला से आज राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस एवं राजस्थान कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉक्टर विकास महला ने मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉ. महला ने बताया कि हादसे के बाद पीडित युवती शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी गहरे आघात में हैं और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

न्याय की लड़ाई में साथ

दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पीडित युवती को महिला कांग्रेस ने आश्वस्त किया कि न्याय की इस लड़ाई में हर स्तर पर उनके साथ खड़े हैं। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस एवं राजस्थान कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के सहयोग से सहायता राशि प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाने का प्रयास किया। डॉ. विकास महला ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो, यही हमारी मांग है।

यह भी पढ़ें : ‘Miss राजस्थान’ बनने के लिए मॉडल्स में दिखा आत्मविश्वास, टॉप 28 गर्ल्स ने दिए पोज

यह भी देखें: जयपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार | सड़कों पर कचरे का अंबार | KBP Times 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

2

2