KBP Times

‘Miss राजस्थान’ बनने के लिए मॉडल्स में दिखा आत्मविश्वास, टॉप 28 गर्ल्स ने दिए पोज

Photoshoot models

PhotoShoot : मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम और प्रतिभा को चमकाने के लिए राज्य भर से आईं मॉडल्स ने फोटो शूट सेशन में कैमरे के सामने खुद को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। जयपुर में आयोजित हो रहे मिस राजस्थान फैशन शो के लिए लगभग 28 मॉडल्स ने फोटोशूट में हिस्सा लिया। सीकर रोड पर एक निजी रिसोर्ट में प्रतिभागियों ने कैमरे के सामने प्रोफेशनल मॉडल्स की तरह अलग-अलग पोज दिए।

मॉडलिंग में आत्मविश्वास दिखा

फोटोशूट के दौरान सभी प्रतिभागियों में मॉडलिंग कैरियर को लेकर आत्मविश्वास दिखा। प्रोफेशनल फोटोग्राफर ने पहले सभी को बताया गया कि चेहरे के भाव, आंखों की अभिव्यक्ति, बॉडी लैंग्वेज, सही एंगल, आकर्षक पोज और कैमरे से जुड़ाव ही किसी मॉडल को फोटोजेनिक बनाता है। इसी कला की परख के लिए टॉप फाइनलिस्ट ने अपने स्टाइल, आत्मविश्वास और कैमरा प्रेजेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। किसी ने स्माइल के जरिए अपनी सहजता दिखाई, तो किसी ने आंखों के एक्सप्रेशन और कॉन्फिडेंस से तस्वीरों में अलग पहचान बनाई।

आकर्षक मेकअप, हेयर स्टाइल

फोटोशूट को और आकर्षक बनाने के लिए मैजेस्टिक मेकओवर्स की मेकअप एक्सपर्ट ने सभी प्रतिभागियों को स्टाइलिश कॉकटेल लुक दिया। मेकअप, हेयर स्टाइल और आउटफिट्स के संयोजन ने फोटोशूट को पूरी तरह फैशन मैगजीन जैसा प्रोफेशनल लुक प्रदान किया।

प्रभावी प्रस्तुति के लिए फोटोसेशन

आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि मिस फोटोजेनिक राउंड केवल सुंदर तस्वीरें लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य यह जानना होता है कि कोई प्रतिभागी कैमरे के सामने कितनी सहज है, उसका आत्मविश्वास कितना मजबूत है, वह अपने एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज के जरिए अपनी पर्सनैलिटी को कितनी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकती है। यही गुण आगे चलकर फैशन, विज्ञापन और मनोरंजन जगत में सफलता की पहचान बनते हैं।

यह भी पढ़ें : “माता-पिता को दोष नहीं दिया जा सकता…” केतन हत्याकांड पर क्यों बोलीं कंगना रनौत?

यह भी देखें: जयपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार | सड़कों पर कचरे का अंबार | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2