Seva jyoti yatra : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज पीएम-सीएम पद पर शासन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा ने पूरे देश में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम कर रही है। इसी के तहत जयपुर में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के मानसरोवर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जयपुर में मानसरोवर के वीटी रोड स्थित ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे। बीजेपी की ओर से निकाली गई सेवा ज्योति यात्रा का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नेतृत्व किया और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड के साथ मशाल लेकर चले।
जनता को देश की ताकत बताया प्रदेशाध्यक्ष ने
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज भी पीएम मोदी दिल्ली में अपने संबोधन दौरान आत्मविश्वास और उत्साह में दिख रहे थे। पीएम ने ऐसा ही आत्मविश्वास देश की जनता में भर दिया है। यही जनता देश की ताकत बनेगी।
राजस्थान में 17 सितंबर को 40 लाख दीपक जलाए थे
भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 में गुजरात के सीएम बने तब से लेकर आज तक उन्होंने एक भी अवकाश नहीं लिया। वे देश की लगातार सेवा करते आ रहे हैं। यही वजह है कि देश की जनता ने 17 सितंबर को उनके जन्मदिन पर आशीर्वाद के दिए जलाए। राजस्थान में भी इस मौके पर 40 लाख दीपक जलाए गए।
यह भी पढ़ें –राजस्थान में पंचायत चुनाव में मतदान का दिन बदला; तीन चरण में होने वाली वोटिंग अब एक दिन पहले
यह भी देखें – जयपुर में Central Park जैसी सुविधाएं बाकी पार्कों में क्यों नहीं? लोगों ने सरकार से पूछे सवाल



