KBP Times

राजस्थान में पंचायत चुनाव में मतदान का दिन बदला; तीन चरण में होने वाली वोटिंग अब एक दिन पहले

Change day of Voting

Change Voting day : राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीख पर असमंजस को दूर करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने आज एक आदेश जारी कर जयपुर समेत प्रदेश के तमाम जिलों में हो रहे पंचायत चुनावों की वोटिंग शेड्यूल में बदलाव किया है। धनतेरस पर्व को देखते हुए वो​टिंग शेड्यूल में बदलाव कर पहले निर्धारित तारीख से एक दिन पहले वोटिंग करवाने का फैसला किया है। तीन फेज तक के चुनाव में ये बदलाव किया गया है, जबकि चैथे फेज का चुनाव निर्धारित समय पर ही होगा।

वोटिंग अब 23 अक्टूबर के बजाए 22 अक्टूबर का

राज्य निर्वाचन आयोग से जारी नए शेड्यूल के मुताबिक पहले फेज की जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग अब 23 अक्टूबर के बजाए 22 अक्टूबर को होगी, जबकि वार्ड पंच और सरपंच के लिए वोटिंग 25 अक्टूबर के बजाए 24 अक्टूबर को करवाई जाएगी। इसी तरह दूसरे फेज की जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग 29 अक्टूबर के बजाए 28 अक्टूबर को होगी, जबकि वार्ड पंच और सरपंच के लिए वोटिंग 31 अक्टूबर के बजाए 30 अक्टूबर को करवाई जाएगी।

वोटिंग 4 नवंबर के बजाए 3 नवंबर को

इसी तरह तीसरे फेज की जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग 4 नवंबर के बजाए 3 नवंबर को होगी, जबकि वार्ड पंच और सरपंच के लिए वोटिंग 6 नवंबर के बजाए 5 नवंबर को करवाई जाएगी।

सामान्य है जिला प्रमुख का पद

इस बार जयपुर में जिला प्रमुख का पद अनारक्षित (सामान्य) है यानी यहां किसी भी जाति, समुदाय का कोई भी व्यक्ति दावेदारी कर सकता है। इसके अलावा 57 वार्डो में से 28 वार्ड ैब्, ैज् और व्ठब् वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि 29 वार्ड अनारक्षित, जिस पर किसी भी वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकेगा।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2