KBP Times

श्री राजपूत करणी सेना ने कहा- हमारी दो मांगे मानी लेकिन UGC पर जारी रहेगा संघर्ष

Mahipal Singh Makrana

Mahipal Singh Makrana : श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की बैठक में यूजीसी मामले में कुछ सहमति बनी तो कुछ पर श्री राजपूत करणी सेना आंदोलन ने जारी रखने की बात कही है। जयपुर में बैठक के बाद श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि हम तो संघ के कार्यकर्ता हैं, लेकिन हमारी मांगें तो मानी जाए। हमारी सरकार से आपस में कोई लड़ाई नहीं है। हमारी जो दोनों जायज मांगी थी, वह सरकार ने मान ली है। प्रदर्शन के दौरान हुई युवक की मौत पर सरकार ने आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग मान ली है। इसके लिए हम सरकार के आभारी हैं। वहीं मकराना ने कहा- यूजीसी पर हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

प्रेस कॉंफ्रेंस में बोले दोनों पक्ष

इससे पहले मामले में बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के सिविल लाइंस स्थित आवास पर श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और देशभर के अलग-अलग राज्यों से आए करणी सेना के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। बैठक के बाद महिपाल सिंह मकराना और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मकराना ने कहा- सरकार ने हमारी दो प्रमुख मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया है। वहीं दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर दो-तीन दिन का समय मांगा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- हमें कोई सबक सिखाने की बात ही नहीं है। सबक किसको सिखाएंगे, खुद को सिखाएंगे! यदि हमें सबक सिखाएंगे तो इन्हें खुद ही सबक मिलेगा।

मदन राठौड़ बोले- समाज को एक रखना चाहते हैं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यूजीसी के बारे में न हमने कोई स्टेटमेंट दिया, न हमारी पार्टी ने कुछ किया। हम समाज को एक रखना चाहते हैं। समाज के प्रति हमारी समान दृष्टि है। किसी के साथ कोई भेदभाव न हो। समाज में सभी को समान रूप से अवसर मिलना चाहिए। सम्मान सबका बना रहना चाहिए। इस विषय पर हमारी बातचीत हुई है। दूसरी बात है कि अगर कहीं पर कोई घटना होती है तो हम चाहते हैं कि समाधान शांतिपूर्वक हो जाए। वह भी हमारा परिवार है। यह भी हमारा परिवार है। हम सब मिल बैठकर शांतिपूर्वक इसे समझ लेंगे।

सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया

महिपाल सिंह मकराना ने कहा- हमारी सामान्य यात्रा 800 किलोमीटर दूर से जयपुर आई थी। उसमें एक युवा घायल हुआ। बाद में उसकी मौत हो गई। हमने सरकार से जो डिमांड की थी। सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हमें बुलाकर आश्वस्त किया है कि परिवार की सभी मांगों को माना जाएगा। जो भी हमने मांग रखी है, इसमें सरकारी अधिकारी उन पर कार्रवाई की मांग है। उसे पर इन लोगों ने दो-तीन दिन का समय मांगा है। हमारे पास वैसे भी अभी 5 दिन का समय शेष है।

मकराना बोले-यूजीसी पर संघर्ष जारी रहेगा

मकराना ने कहा कि यूजीसी की लड़ाई हमारी जारी रहेगी। ऐसा कानून जिसका नाम इक्विटी और समानता बिल्कुल नहीं है। एससी-एसटी-ओबीसी महिला और विकलांग इनमें जनरल कहां है। पहले ही स्टेप में आपने जनरल को क्रिमिनल घोषित कर दिया है। ऐसे में यह इक्विटी का कमीशन हो ही नहीं सकता। दूसरा हमें बाकायदा यह शंका रहेगी कि हमारे खिलाफ, सवर्ण समाज के बच्चों के खिलाफ इस पावर का मिसयूज होगा। मकराना ने कहा- यूजीसी के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा। अलग-अलग राज्यों में जाएगा। यह तो केवल बच्चों का मामला था, लेकिन यूजीसी के खिलाफ हम खड़े रहेंगे।

यह भी पढ़ें –छात्र नेता शुभम रेवाड़ को जिला कलक्टर ने दिया आश्वासन, पूर्व सीएम गहलोत ने पिलाया पानी

यह भी देखें – जयपुर के हरमाड़ा से विकास गायब! जनता ने खोली प्रशासन की पोल | Ground Report | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sheikh Haseena

Off Camera शेख हसीना ने दिया भाषण, बोलीं- भारत मित्र देश लेकिन जाना है अपने लोगों के पास

Mahipal Singh Makrana

श्री राजपूत करणी सेना ने कहा- हमारी दो मांगे मानी लेकिन UGC पर जारी रहेगा संघर्ष

Rahul Gandhi PC

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

meta jukarburga nd pm modi

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी, PM मोदी का विडियो हटाने का मामला

2

2