KBP Times

छात्र नेता शुभम रेवाड़ को जिला कलक्टर ने दिया आश्वासन, पूर्व सीएम गहलोत ने पिलाया पानी

Shubham Rewad hunger strike

Shubham Rewad : राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की बहाली और राजस्थानी भाषा विभाग की मांग को लेकर अनशनरत छात्र नेता शुभम रेवाड़ से मिलने जयपुर कलेक्टर स्वयं SMS हॉस्पिटल पहुंचे। दोनों के बीच हुई वार्ता बेहद सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। वार्ता के दौरान प्रशासन ने विश्वविद्यालय में जल्द ‘राजस्थानी भाषा विभाग’ खोलने की मांग को स्वीकार कर लिया है, वहीं छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग पर कलेक्टर ने उच्च स्तर पर सरकार से वार्ता कर जल्द सकारात्मक निर्णय निकालने का ठोस आश्वासन दिया है।  बुधवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत छात्र नेता शुभम रेवाड से मिलने एसएमएस हॉस्पीटल पहुँचें. शुभम रेवाड़ को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पानी पिलाया।  गहलोत ने अनशन कर रहे शुभम रेवाड़ की बिगड़ती तबीयत पर चिंता जताई।

राज्य सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील

इस दौरान गहलोत ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की। गहलोत ने कहा- छात्रसंघ चुनाव बहाल करना छात्रों की पूरी तरह जायज मांग है। सरकार को इसे अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा- छात्र राजनीति लोकतंत्र की पहली पाठशाला होती है और देश के अनेक बड़े नेता छात्रसंघ चुनावों से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचे हैं।

बिना पानी और इलाज के बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों की निगरानी में

लंबे समय से जारी अनशन और चिकित्सा सहायता नहीं लेने के फैसले के बाद शुभम रेवाड़ की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार उनके वाइटल्स और कीटोन स्तर की निगरानी कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार, यदि लंबे समय तक पानी और उपचार नहीं लिया गया तो स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। अस्पताल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और छात्र समर्थकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है।

प्रदेशभर से छात्रों का समर्थन मिलने का दावा

आंदोलन से जुड़े छात्र संगठनों का कहना है कि सूरतगढ़, बीकानेर, जोधपुर और सीकर सहित प्रदेश के कई जिलों से छात्रों का समर्थन मिल रहा है। समर्थकों का दावा है कि आंदोलन को लेकर युवाओं में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। छात्र प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है। उनका कहना है कि यदि शुभम रेवाड़ के स्वास्थ्य को कोई गंभीर नुकसान होता है तो इसकी नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी राज्य सरकार और प्रशासन की होगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।

यह भी पढ़ें –उदयपुर कोर्ट से विधायक रविन्द्र भाटी कोविड आंदोलन मामले में दोषमुक्त

यह भी देखें –जयपुर के हरमाड़ा से विकास गायब! जनता ने खोली प्रशासन की पोल | Ground Report | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi PC

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

meta jukarburga nd pm modi

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी, PM मोदी का विडियो हटाने का मामला

Shubham Rewad hunger strike

छात्र नेता शुभम रेवाड़ को जिला कलक्टर ने दिया आश्वासन, पूर्व सीएम गहलोत ने पिलाया पानी

Aquib Nabi

कश्मीर के आकिब नबी पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, श्रीलंका दौरे पर जाएंगे

2

2