Election : राजस्थानी एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया के वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान संस्था के सदस्यों ने आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी के गठन पर मुहर लगाई। इस दौरान एरेक्स विश्नोई को सर्वसम्मति से राजस्थानी एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया का अध्यक्ष चुना गया। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर संस्था के सदस्यों और प्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ऑस्ट्रेलिया में राजस्थान की संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
संस्था के प्रतिनिधि रवि शर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया में राजस्थान की संस्कृति, भाषा, परंपराओं और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया में रह रहे राजस्थानी समुदाय को एक मंच पर जोड़ने के साथ-साथ नई पीढ़ी को राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना भी है।
नए नेतृत्व से संस्था को नई ऊंचाइयों की उम्मीद
रवि शर्मा ने एरेक्स विश्नोई को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संस्था सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का विस्तार करेगी। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी से ऑस्ट्रेलिया में बसे राजस्थानी समाज के बीच आपसी सहयोग और जुड़ाव को और मजबूती मिलेगी। साथ ही राजस्थान की लोक संस्कृति, भाषा और परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में संस्था सक्रिय भूमिका निभाएगी।
यह भी पढ़ें -EXCLUSIVE; राजस्थान में ‘खाली कुर्सियों’ का संकट? आयोग-बोर्ड-प्राधिकरणों में 100 से ज्यादा पद खाली
यह भी देखें- जयपुर में खुली जेल के कैदी की गोली मारकर हत्या | परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा और एनकाउंटर की मांग



