KBP Times

“मेरी राजनीतिक हत्या की कोशिश…” विधायक निधि कथित भ्रष्टाचार मामले को लेकर MLA रितु बनावत का बड़ा बयान

राजस्थान में विधायक निधि में कथित भ्रष्टाचार के मामले ने राज्य की राजनीति की गरमाती जा रही है. इसी बीच बयाना से निर्दलीय विधायक रितु बनावत ने अपने ऊपर लगे कमीशनखोरी के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है. KBP Times से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला सुनियोजित साजिश है और उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

विधायक निधि का बजट खत्म हो चुका था”                                                                                                                                                रितु बनावत ने आगे बताया कि एक व्यक्ति उनके घर आया, जिसने खुद को पत्रकार बताया और बार-बार विधायक निधि से जुड़े काम देने का दबाव बनाया. उन्होंने साफ कहा कि विधायक निधि का बजट खत्म हो चुका था और फिलहाल कोई नया काम देना संभव नहीं था, इसके बावजूद उस व्यक्ति द्वारा लगातार लेटर देने की मांग की जाती रही. उस व्यक्ति ने बाद में उनके पति से भी बातचीत की और 30-40 प्रतिशत कमीशन देने जैसी बात कही, जिसे उनके पति ने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया.

बातचीत का सीक्वेंस बदलकर गलत तरीके से पेश किया”                                                                                                                      विधायक ने कहा कि वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि पैसे लेने से इनकार किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि “यह यहां नहीं चलता. उनके घर में कोई सीक्रेट कमरा नहीं है और बातचीत उसी हॉल में हुई, जहां आमतौर पर जनसुनवाई होती है और जहां स्टाफ व अन्य लोगों की आवाजाही बनी रहती है. बनावत ने आरोप लगाते हुए कहा कि वीडियो को एडिट कर, बातचीत के सीक्वेंस बदलकर उसे गलत तरीके से पेश किया गया है.

न कभी कमीशनखोरी की, न ही आगे कभी करेंगी”                                                                                                                                      रितु बनावत ने यह भी कहा कि संबंधित अखबार और व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने नोटिस भेजने और एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू करने की बात भी कही. विधायक ने सवाल उठाया कि विधानसभा में 200 विधायक हैं, फिर उन्हें ही क्यों टारगेट किया गया. उन्होंने इसे बड़ी साजिश करार देते हुए कहा कि यह भी जांच का विषय है कि वह व्यक्ति किसके कहने पर उनके पास आया. विधायक का कहना है कि उन्होंने न कभी कमीशनखोरी की है और न ही आगे कभी करेंगी. उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आएगी और वे इस पूरे मामले से और मजबूत होकर बाहर आएंगी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi Bithday

देश के अनेक राज्यों में PM मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम; कहीं पूजा, कहीं दीपोत्सव, गुजरात से यूपी तक बाईक रैली

UPI payment

UPI पेमेंट से MDR पर व्यापारियों में चिंता, कम मार्जिन वाले कारोबार को नुकसान

Kissan Mahapanchayat

ईसरदा बांध परियोजना को लेकर कोडियाई में किसान महापंचायत, खुली नहर की जगह पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की मांग

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडू सरकार से कहा-हिन्दी भाषा को लेकर सोच में लाएं बदलाव

Akhilesh Yadav Statement

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी का वादा, मंदिर भी बनवाएंगे

IIFA Awards in abu dhabi

अबू धाबी में होगा IIFA अवार्ड्स-2027, बॉलीवुड के कई सितारों से सजेगा कार्यक्रम

SI Re-Exam by RPSC

SI भर्ती Re- Exam -2021 रविवार 20 सितंबर को, 11 जिलों में बनाए 666 सेंटर

Re-Polling Result

जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती

AI Technology

AI को लेकर बहस तेज; विकास की रफ्तार तेज रखी जाए या धीमी लेकिन हो इंसानी कंट्रोल

2

2