KBP Times

राजस्थान में हीटवेव, आंधी-बारिश का अलर्ट, 45 डिग्री पर पहुंचा पारा, आगे कैसा रहेगा मौसम?

Rajasthan Weather News

Rajasthan Weather News: राजस्थान में मई का महीना अपना रौद्र रूप दिखाने लगा है. शनिवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर के एरिया हीटवेव की चपेट में रहे. इसके अलावा बीकानेर, जालोर, श्रीगंगानगर और उदयपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया. इसके अलावा जयपुर, अलवर, दौसा और करौली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. मौसम विभाग ने पश्चिमी जिलों में अगले 2-3 दिन तेज हीटवेव चलने का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. पूर्वी राजस्थान में आंधी चलने, बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी चेतावनी है. आज रविवार को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बीते 24 घंटे की अगर बात करें तो राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप रही. 9 मई को सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45 और फलोदी में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा बीकानेर, चितौड़गढ़, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और जालोर में भी तेज गर्मी रही. चितौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 43.8, जोधपुर में 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

आंधी और हल्की बारिश का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है. जिससे तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है. पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का स्थिति अभी बने रहने के आसार हैं. इसके साथ ही मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है. बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है.

10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उतर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. 11 से 13 मई के बीच पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर से धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनेगी. हालांकि पश्चिमी जिलों के लिए राहत की कोई खबर नहीं है. हीटवेव का असर 13 मई तक जारी रह सकता है.

यह भी पढ़ें: अजमेर में बड़े भाई के मोबाइल छिनने पर नाराज हुआ बच्चा, कमरे में जाकर बेल्ट से लगाया फंदा, जानें पूरा मामला

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2