KBP Times

LPG कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी पर डिप्टी CM बैरवा की आई प्रतिक्रिया, कहा- वैश्विक महामारी…

Prem Chand Bairwa

LPG Cylinders Prices Hikes: आज 1 जून से देशभर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर पर 42 रुपये बढ़ा दिए हैं. इसके अलावा कोलकाता में सिलेंडर पर 53.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. राजस्थान सरकार में डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा की कमर्शियल LPG की कीमत में बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि वैसे यह वैश्विक समस्या है और जब-जब भी वैश्विक समस्या या वैश्विक महामारी आई है जब-जब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समस्या से निपटने के लिए हमेशा आगे रहे हैं.

डिप्टी CM बैरवा ने आगे कहा कि राजस्थान में जिस तरह से पेट्रोल-डीजल बढ़े हैं,लेकिन हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार,हमारी डबल इंजन सरकार ने हमारे रोडवेज किराए में कहीं भी कोई बढ़ोतरी नहीं की है और सबसे यही अपील है कि पब्लिक ट्रांस्पोर्ट के साधनों हैं उनमें यात्रा करें, हमने अपने बेड़े में EV बसों को शामिल भी किया है इससे समस्या का समाधान भी होगा और इस समस्या का सामना आम जन को भी नहीं करना पड़ेगा.

राजस्थान में सिलेंडर अब 3141 रुपये में मिलेगा
अमेरिका-ईरान जंग के बाद लगातार एलपीजी की कीमतों में इजाफा हो रहा है. पेट्रोलियम कंपनियों ने रविवार रात एलपीजी गैस की कीमतों पर रिव्यू करने के बाद एक बार फिर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है. कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर पर 42 रुपए बढ़ाए हैं. हालांकि घेरलू और दूसरे अन्य कैटेगरी के सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं.

यह भी पढ़ें: जैसलमेर में आया रेत का बवंडर, आसमान में छाया धूल का गुबार

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2