Sandstorm : राजस्थान में लगातार दूसरे दिन भी रेत का गुबार दिखाई दिया है। जैसलमेर में रविवार शाम को फिर से बवंडर उठा। आसमान में दूर से ही धूल का गुबार दिखाई देने लगा, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ता दिखा। सुल्ताना और मोहनगढ़ क्षेत्र में अंधड़ से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बताते दें कि इससे पहले शनिवार को धूल के गुबार के कारण कई शहरों में दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। आंधी की रफ्तार इतनी खौफनाक थी कि किशनगढ़ हवाई अड्डे पर हवा की अधिकतम गति 102 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। पिछले 3 दिन में कई शहरों का पारा 12 डिग्री तक गिरा है।
उदयपुर की रात आया तूफान
उदयपुर में शनिवार रात करीब 10 बजे आंधी-तूफान आया। एक-डेढ़ घंटे तक हालात इसी तरह के रहे। कई पेड़ गिर गए। शहर के सुंदरवास रोड पर पेड़ गिरने से बाइक सवार बाल-बाल बच गए। इसमें एक बाइक दब गई। बाइक सवारों ने पीछे भागकर जान बचाई।
आंधी के साथ बिजली गुल हुई
जैसलमेर में भारत-पाक बॉर्डर से लगते रामगढ़ में रेत का बवंडर आया। कस्बे में आई काली पीली आंधी से अंधेरा छा गया। आंधी के साथ ही बिजली गुल हो गई।
यह भी पढ़ें : स्कूल लेक्चरर परीक्षा के लिए आज से स्पेशल ट्रेन, हजारों अभ्यर्थियों को मिलेगी सुविधा
यह भी देखें: “मेरा फ़ोन, पर्स और सबकुछ…” सिंधी कैंप में कैमरे के सामने क्यों रोई महिला? | KBP Times



