KBP Times

Pakistani intruder : जैसलमेर बॉर्डर पर पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया , BSF की सतर्कता से नाकाम हुई घुसपैठ की कोशिश

Pakistani intruder : जैसलमेर बॉर्डर पर पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया

Pakistani intruder: भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने राजस्थान के जैसलमेर जिले में नाचना और नोख सेक्टर से सटे क्षेत्र में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया (Pakistani intruder)को गिरफ्तार किया। यह घटना 31 दिसंबर 2025 की रात की है, जब संदिग्ध व्यक्ति भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुसने की कोशिश कर रहा था।पकड़े गए पाकिस्तानी घुसपैठिया की पहचान इशरत (उम्र करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले का रहने वाला है और उसके पिता का नाम राणा मोहम्मद असलम बताया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में इशरत संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद BSF ने उसे हिरासत में ले लिया।

पाकिस्तानी मुद्रा और चाकू बरामद

पाकिस्तानी घुसपैठिया (Pakistani intruder) के पास से पाकिस्तानी करेंसी नोट्स, एक चाकू और कुछ अन्य सामान बरामद हुए हैं। सरहदी इलाके के गांवों में संदिग्ध गतिविधियां नजर आने के बाद BSF और पुलिस पहले से ही सतर्क थी। जैसे ही यह व्यक्ति तारबंदी पार करके भारतीय क्षेत्र में घुसा, BSF जवानों ने उसे धर दबोचा।

मानसिक रूप से अस्थिर होने का शक

अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया पाकिस्तानी घुसपैठिया(Pakistani intruder) मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा है। वह डरा-सहमा हुआ नजर आया और उसके बयान भी अस्पष्ट थे। हालांकि, उसकी सटीक मानसिक स्थिति की पुष्टि मेडिकल जांच और संयुक्त पूछताछ केंद्र (JIC) में गहन जांच के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल BSF, पुलिस और खुफिया एजेंसियां मिलकर इशरत से पूछताछ कर रही हैं। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि घुसपैठ के पीछे कोई बड़ा मकसद तो नहीं है।यह घटना गणतंत्र दिवस से ठीक पहले हुई है, जिसके चलते सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। BSF की यह सतर्कता सराहनीय है, जिसने संभावित खतरे को समय रहते रोक दिया।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2