KBP Times

कमीशन कांड में फंसे विधायक पेश करेंगे बेगुनाही के सबूत

MLA LAD

MLA LAD: MLA फंड में कमीशन मांगने के आरोपों से जुड़े कथित स्टिंग ऑपरेशन मामले में राजस्थान विधानसभा की एथिक्स कमेटी ने तीन विधायकों को आज पूछताछ के लिए तलब किया है। कमेटी स्टिंग वीडियो के आधार पर विधायकों से सीधे सवाल करेगी। एथिक्स कमेटी ने खींवसर से बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा, हिंडौन से कांग्रेस विधायक अनीता जाटव और बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत को पेश होने के निर्देश दिए हैं। तीनों को एक ही दिन कमेटी के सामने उपस्थित होना होगा।

पहले भी हो चुकी है पूछताछ

इस मामले में 19 दिसंबर को एथिक्स कमेटी ने विधानसभा परिसर में तीनों विधायकों से अलग-अलग पूछताछ की थी। उस दौरान कमीशन मांगने से जुड़े सवालों पर कोई भी विधायक अपनी बेगुनाही के समर्थन में ठोस या दस्तावेजी सबूत पेश नहीं कर पाया था। पहली पूछताछ के बाद विधायकों ने सबूत जुटाने के लिए समय मांगा था। बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा ने 15 दिन, कांग्रेस विधायक अनीता जाटव ने 7 दिन और निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने 10 दिन का समय लिया था।

तय समय पूरा, फिर से नोटिस जारी

तय समय पूरा होने के बाद एथिक्स कमेटी ने तीनों विधायकों को फिर से नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। कमेटी के सभापति कैलाश वर्मा के अनुसार, विधायकों द्वारा मांगे गए समय के अनुसार ही नोटिस दिए गए हैं। एथिक्स कमेटी ने स्पष्ट किया है कि विधायक पूरी तैयारी के साथ सभी जरूरी दस्तावेज और सबूत लेकर उपस्थित हों। कमेटी इस बार स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर गहन पूछताछ करेगी।

स्टिंग ऑपरेशन से हुआ खुलासा

यह पूरा मामला एक प्रमुख अखबार के स्टिंग ऑपरेशन के बाद सामने आया था। गुप्त कैमरे में रिकॉर्ड हुई बातचीत में विधायक निधि के कामों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार और कमीशन लेने के आरोप लगाए गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी है, जो प्रदेश की राजनीति में आगे बड़ा असर डाल सकती है।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

2

2