KBP Times

मेन वीडियो से खुलेगा राज, जाएगी विधायकों की सदस्यता!

MLA LAD:

MLA LAD: राजस्थान की राजनीति में इन दिनों एक ही सवाल सबसे ज़्यादा चर्चा में है। क्या जनता के विकास का पैसा नेताओं की जेब तक पहुंच रहा है? विधायक निधि यानी MLA LAD फंड को लेकर सामने आए आरोपों ने न सिर्फ तीन विधायकों को, बल्कि पूरे सिस्टम को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

स्टिंग ऑपरेशन में कमीशन मांगने का दावा

मामला विधायक फंड से जुड़े विकास कार्यों में कथित कमीशनखोरी का है। एक स्टिंग ऑपरेशन के ज़रिए दावा किया गया कि विकास कार्यों की सिफारिश के बदले कमीशन मांगा गया। इस मामले में बीजेपी विधायक रेवंत राम डांगा, कांग्रेस विधायक अनीता जाटव,बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत के नाम सामने आए। वीडियो सामने आते ही सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया और जनता में नाराज़गी साफ दिखने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तीनों विधायकों के MLA फंड खाते फ्रीज़ करने के निर्देश दिए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने पूरे प्रकरण को सदाचार समिति को सौंप दिया।

सदाचार समिति के सामने पेश हुए विधायक

तीनों विधायक सदाचार समिति के सामने पेश हो चुके हैं। विधायकों ने स्टिंग वीडियो को फर्जी और एडिटेड बताया है, हालांकि अब तक इस दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया है। अब इस मामले में बड़ा मोड़ आया है। स्टिंग ऑपरेशन करने वाला पक्ष खुद सदाचार समिति के सामने पेश हुआ और ओरिजिनल वीडियो समिति को सौंप दिया गया। अब जांच सिर्फ वायरल क्लिप तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरा वीडियो FSL भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक दो विधायकों की भूमिका जांच में साफ नजर आ रही है जबकि एक विधायक को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, अंतिम तस्वीर FSL रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।

ये भी पढ़े: “मैं आपके लिए जान भी दे सकती हूं…” जया किशोरी ने क्यों कही ये बात

7 साल तक की सजा का प्रावधान

इस पूरे मामले पर अधिवक्ता गोवर्धन सिंह का कहना है कि अगर जांच में यह साबित हो जाता है कि विधायक फंड में कमीशन लिया गया है, तो दोषी पाए जाने पर 7 साल तक की सजा हो सकती है। वहीं अगर स्टिंग ऑपरेशन करने वाली संस्था की गलती पाई जाती है, तो उन्हें भी 7 साल तक की सजा का प्रावधान है
मामले के बाद राजनीतिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी ने अपने विधायक को अनुशासन समिति के पास भेज दिया है। कांग्रेस अपने स्तर पर मामले की रिपोर्ट तैयार कर रही है, निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने पूरे प्रकरण की CBI जांच की मांग की है

सिर्फ तीन विधायक नहीं, पूरे सिस्टम पर सवाल

यह मामला अब केवल तीन विधायकों तक सीमित नहीं रहा। यह विधायक निधि के इस्तेमाल, पारदर्शिता और जनता के भरोसे से जुड़ा एक बड़ा सवाल बन चुका है। अब सबकी निगाहें FSL रिपोर्ट और सदाचार समिति की अंतिम जांच पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि यह मामला आरोपों तक सीमित रहेगा या बड़ी कार्रवाई की ओर बढ़ेगा।

ये भी देखें: “राजस्थान के सभी MLA चोर हैं”, विधायक निधि विवाद पर अधिवक्ता Govardhan Singh का बड़ा बयान 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क