KBP Times

जैसलमेर के परिवार की कार अलकनंदा नदी में गिरी, डॉक्टर समेत 4 लोगों की मौत, 3 लापता

Alaknanda River Incident

Alaknanda River Incident: राजस्थान के जैसलमेर से चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड आए एक परिवार के साथ देवप्रयाग में हादसा हो गया. परिवार की कार अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी अलकनंदा नदी में जा गिरी. इस हादसे में एम्स दिल्ली में तैनात डॉक्टर समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग अभी लापता हैं. वहीं घटना में एक 12 वर्षीय बच्चा घायल भी हुआ है, जिसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है. हादसे के बाद SDRF और प्रशासन की टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया और चार शवों को बरामद कर लिया. जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए अलकनंदा नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है. हादसे का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इनोवा कार सड़क से अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़कती दिखाई दे रही है.

ड्राइवर ने अचानक गाड़ी से नियंत्रण खोया
हादसा उत्तराखंड के टिहरी के देवप्रयाग थाना क्षेत्र के करीब हुआ. इनोवा कार में सवार परिवार हरिद्वार की ओर जा रहा थी. तभी चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया.कार सड़क से नीचे खाई में गिर गई और कई बार पलटते हुए अलकनंदा नदी में जा गिरी. सूचना मिलते ही SDRF की व्यासी, श्रीनगर और ढालवाला इकाइयों को मौके पर भेजा गया. टीम के जवानों ने रस्सियों के सहारे खाई में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया और तीन शव बरामद किए. वहीं करीब 8 घंटे बाद चौथा शव नदी से बाहर निकाला गया. रेस्क्यू टीमें बाकि बचे लोगों की तलाश में जुटी है.

जैसलमेर के दरिया नाथ बावड़ी के रहने वाले थे मृतक
जैसलमेर के दरिया नाथ बावड़ी के रहने वाले डॉक्टर दिनेश माली, उनकी मां कमला, भांजी जाह्नवी और ड्राइवर अखिलेश मृतकों के रूप में पहचान हुई है. डॉक्टर दिनेश माली AIIMS दिल्ली में तैनात थे. वे पूरे परिवार के साथ उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर आए थे. दिनेश की बड़ी बहन गुड्डी देवी, उनकी बेटी नर्मदा और अश्लेषा का अभी कोई पता नहीं चल पाया है.SDRF की टीमें उन्हें खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है. दिनेश के पिता लूणाराम को सांस की दिक्कत के चलते वो हरिद्वार में ही रुके गए थे. उन्होंने परिवार के लोगों से कहा कि तुम लोग हो आओ, मुझसे पहाड़ों पर नहीं चढ़ा जाएगा.

यह भी पढ़ें: भजनलाल सरकार का ‘भ्रष्टाचार’ पर कड़ा प्रहार, RAS समेत 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

abvp protest

छात्रसंघ चुनाव बहाली और फीस वृद्धि के विरोध में ABVP ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Delhi Malviya Nagar Fire

Delhi Fire News: 6 कमरों की थी इजाजत, बना लिए 20, 5 लापरवाहियां, 21 लोगों की जान पर पड़ी भारी

ganesh mandir of khajrana

इंदौर का खजराना गणेश मंदिर, जानिए इतिहास

West Bengal TMC Split

TMC में फूट, 58 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा समर्थन पत्र, ममता ने भंग की सभी संगठन-समितियां

CBSE Cyber attack on portal

CBSE के री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन पोर्टल पर साइबर हमला, क्या होता है DoS Attck?

Viral Video

हेलीकॉप्टर के सामने आर्मी कैप्टन ने घुटने पर बैठकर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, Video Viral

Pooja corner

इंटीरियर और आस्था का सुंदर मेल बनने लगे हैं घर के पूजा कॉर्नर

coconut water

एक सप्ताह तक सिर्फ नारियल पानी पीने से हो सकता है शरीर को नुकसान

Alaknanda River Incident

जैसलमेर के परिवार की कार अलकनंदा नदी में गिरी, डॉक्टर समेत 4 लोगों की मौत, 3 लापता

2

2