KBP Times

नीरज शर्मा हत्याकांड में आयुषी के मामा का दावा, भांजी के चचेरे भाई से थे अवैध संबंध, रची मां-बाप की हत्या की साजिश

Neeraj Sharma Murder Case

Neeraj Sharma Murder Case: राजधानी जयपुर के नीरज शर्मा हत्याकांड में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस मृतक महिला की बेटी आयुषी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. जबकि आयुषी का चचेरा भाई बलराम शर्मा अभी फरार बताया जा रहा है. इसी बीच नीरज शर्मा के भाई राकेश शर्मा ने दावा किया है कि प्रॉपर्टी हड़पने के लिए चचेरे भाई रवि उर्फ बलराम ने आयुषी को प्यार के जाल में फंसाया था. आयुषी और बलराम लिव-इन में रह रहे थे. रवि ने आयुषी को पूरी तरह वश में कर लिया था. पहले उसने आयुषी के पिता विजय शर्मा की हत्या करवाई. इसके बाद घर से कैश और गहने चुराए. इसके बाद बदमाशों को मां नीरज शर्मा की हत्या की सुपारी दे दी. राकेश शर्मा ने पुलिस ने विजय और नीरज शर्मा की हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

नीरज को बेटी पर पहले से था शक
आयुषी के मामा राकेश शर्मा के अनुसार, पिता विजय की मौत के 2 महीने बाद ही आयुषी के व्यवहार में बदलाव आ गया था. वो गुस्से में रहती थी, पहले उसने अपनी मां के पहले वाले मकान पर कब्जा किया. जिसको लेकर नीरज ने सांगानेर थाने में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन इसपर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. नीरज के पड़ोसियों ने भी बताया कि नीरज को पहले से ही आशंका थी उसकी बेटी उसे जान से मरवा सकती है. जिसकी वजह से नीरज ने घर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, आयुषी कई बार अपनी मां से मारपीट भी कर चुकी थी.

कई दिनों से रेकी की जा रही थी
स्थानीय लोगों का कहना है कि नीरज की पिछले कई दिनों से रेकी की जा रही थी. एक स्कॉर्पियो और एक बाइक कई बार उनकी गली के आसपास घूमती थी. 3 जुलाई को जब नीरज अपने बेटे को छोड़कर घर वापस आ रही थी, तभी घर से करीब 60 मीटर दूर स्कॉर्पियो ने नीरज को कुचल दिया था.

सीआईडी सीबी से मामले की जांच की मांग
राकेश शर्मा ने आयुषी पर अपने जीजा की हत्या का भी शक जताया है. उन्होंने कहा कि बलराम शर्मा अभी फरार है कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के लिए दिए गए पैसे समेत कई अहम सबूत अभी तक बरामद नहीं हुए हैं. उन्होंने सीआईडी सीबी से मामले की जांच कराने की मांग की है. प्रताप नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाकर मामा ने आरोप लगाया है कि अप्रैल 2025 में आयुषी ने अपने चचेरे भाई बलराम के साथ इलाज के दौरान विजय शर्मा को फीडिंग पाइप हटाकर उनकी जान लेने की साजिश रची. उसकी मंशा अनुकंपा नियुक्ति और 14.15 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति हासिल करने की मंशा थी.

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर CM अब्दुल्ला के ‘ऑपेरशन लोटस’ वाले बयान पर गरमाई सियासत, BJP बोली- साजिश और षड्यंत्र…

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

2

2