KBP Times

मानसरोवर ऑडी हादसा: कॉन्स्टेबल समेत 7 गिरफ्तार, 5 पर फरारी में मदद का आरोप; ड्राइवर दिनेश के खाते सीज

Jaipur Audi Car Accident: कॉन्स्टेबल सहित 7 अरेस्ट

Jaipur Audi Car Accident: जयपुर के मानसरोवर स्थित खरबास चौराहे पर ओवरस्पीड ऑडी कार से 16 लोगों को कुचलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉन्स्टेबल सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो मुख्य आरोपी शामिल हैं, जबकि पांच लोगों पर फरार ड्राइवर को भगाने, छिपाने और आर्थिक व अन्य सहायता देने का आरोप है। सभी आरोपियों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जल्द ही अहम खुलासे हो सकते हैं।

जांच में सामने आई भूमिका

डीसीपी नॉर्थ राजर्षि राज ने बताया कि 9 जनवरी को ऑडी कार संख्या DD02G5709 से हुए (Jaipur Audi Car Accident) हादसे की जांच के दौरान चालक दिनेश रणवां और उसके साथियों की भूमिका स्पष्ट हुई। हादसे के बाद आरोपी को मौके से छिपाने, फरार कराने, वाहन व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने वालों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

थाना पत्रकार कॉलोनी के एसएचओ मदन कड़वासरा के अनुसार, डिटेन किए गए कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार रणवां (30), पुत्र दुर्गादत्त, निवासी ढाणी रणवां, थाना दुधवा खारा, जिला चूरू (वर्तमान में कॉन्स्टेबल, निर्भया स्क्वाड, जयपुर) और पप्पू (28), पुत्र मंगलराम चौधरी, निवासी गांव रेनवाल मांझी, थाना रेनवाल—दोनों ऑडी कार में सवार थे—को आपराधिक गतिविधि में संलिप्त मानते हुए गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा अशोक मीणा (निवासी रजत पथ, मानसरोवर), सुमित कुमार (निवासी विजय पथ, थाना शिप्रापथ), भागचंद (निवासी गांव हसनपुरा नेवटा, थाना महिंद्रा सेज), शिवराज (निवासी गांव हसनपुरा नेवटा, थाना महिंद्रा सेज) और नितिन (निवासी चारावास, थाना खेतड़ी, जिला झुंझुनूं; हाल निवासी विनायक विहार, पत्रकार कॉलोनी) को सहयोगी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। इन पर ऑडी चला रहे दिनेश रणवां को फरार कराने में सहयोग का आरोप है।

फरारी में मदद का पूरा घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार, मुकेश और पप्पू ने फोन कर नितिन को बुलाया, जिसके बाद सुमित और नितिन मौके पर पहुंचे। इसके बाद दिनेश को अपनी गाड़ी में घर ले जाया गया, जहां से रुपए लिए गए। फिर दिनेश को भागचंद के पास छोड़ा गया। रातभर वहीं रुकने के बाद भागचंद के भाई ने दिनेश को आर्थिक सहायता और जरूरी सामान उपलब्ध कराते हुए उसे फरार कराया। जांच में यह भी सामने आया है कि घटना (Jaipur Audi Car Accident)के बाद साक्ष्य मिटाने और आरोपी को बचाने के प्रयास किए गए।

बैंक खाते सीज, तलाश जारी

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए फरार आरोपी दिनेश रणवां के बैंक खाते सहित उससे जुड़े तमाम कंपनी खातों को सीज कर दिया है। दिनेश की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्य

पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। डीसीपी साउथ ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य धाराओं में भी कार्रवाई की जा सकती है। यह भी जांच की जा रही है कि घटना के समय वाहन कौन चला रहा था और क्या शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन किया गया था। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

9 जनवरी की रात हुआ था हादसा

9 जनवरी की रात जयपुर में रेसिंग कर रही एक ऑडी कार ने मानसरोवर के भीड़भाड़ वाले इलाके में कहर मचाया। करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे लगी फूड स्टॉल्स में घुस गई। उस समय वहां 50 से अधिक लोग मौजूद थे। कार 16 लोगों को रौंदते हुए एक पेड़ से टकराकर रुकी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क