KBP Times

11 जनवरी को जयपुर में अग्रवाल समाज का विराट विवाह सम्मेलन

Jaipur:

Jaipur: झोटवाड़ा स्थित इंडस्ट्रियल एसोसिएशन भवन में श्री अग्रवाल परमार्थ सेवा समिति के तत्वाधान में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अग्रवाल समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और समाज को एक साझा प्लेटफॉर्म पर लाने की जरूरत पर जोर दिया। बैठक के दौरान बताया गया कि अग्रसेन अग्रवाल समाज को जोड़ने के उद्देश्य से एक वेबसाइट तैयार की गई है। समाज के लोगों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्र में समाज के हर व्यक्ति को इस वेबसाइट से जोड़ें और अधिक से अधिक लोगों का डेटा इसमें फीड करवाएं, ताकि समाज की एक मजबूत और संगठित पहचान बन सके।

बेटी की शादी को लेकर सोच बदलने की जरूरत

बैठक में बेटी की शादी से जुड़ी मौजूदा सामाजिक सोच पर भी गंभीर चर्चा हुई। समाज के लोगों ने कहा कि आज कई परिवार रिश्ते तय करते समय लड़के के स्वभाव और संस्कारों से ज्यादा इस बात पर ध्यान देते हैं कि वह किस शहर का है, क्या काम करता है, डॉक्टर या इंजीनियर है या नहीं। इसी सोच के चलते बेटियों की शादी 18–20 साल की सही उम्र में नहीं हो पाती और उम्र 30 के करीब पहुंच जाती है। वक्त के साथ अच्छे रिश्ते मिलने में भी कठिनाई आती है, इसलिए समाज को इस मानसिकता से बाहर निकलने की जरूरत है। बैठक में ये बात भी कही गई  कि बेटी की शादी में परिवार और संस्कारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, न कि केवल आय और प्रोफेशन को।

ये भी पढ़ें : “साजिश के तहत बेटे को…” पन्या सेपट का बड़ा आरोप

बेटों को शिक्षा और व्यापार दोनों में आगे बढ़ाने का आह्वान

बैठक में बेटों को पारंपरिक व्यापार के साथ-साथ डॉक्टर, इंजीनियर जैसी उच्च शिक्षा के लिए भी प्रेरित करने पर भी बात की गई। समाज के लोगों ने कहा कि शिक्षा और व्यवसाय का संतुलन ही समाज को आगे ले जा सकता है। कार्यक्रम में झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद गुप्ता और श्री अग्रवाल परमार्थ सेवा समिति के अशोक गुप्ता समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2