KBP Times

“देर से ही सही, लेकिन…” मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल पर बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

Gajendra Singh Shekhawat

12 Years of Modi Government: जोधपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल पर कहा कि भारत की जनता ने 2014 में ऐतिहासिक आशीर्वाद देते हुए पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी को न केवल एक विकल्प के रूप में चुना, बल्कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का भी अवसर दिया. पिछले 12 वर्षों की इस यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के समग्र विकास के लिए अनेक प्रयास किए गए. एक ओर आम नागरिक के जीवन में बदलाव लाने के लिए क्रांतिकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया और संतृप्ति (सैचुरेशन) का नया मॉडल विकसित किया गया, वहीं दूसरी ओर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को भविष्य के लिए तैयार करने, अर्थव्यवस्था को बड़े और कठिन फैसलों के माध्यम से मजबूत बनाने तथा ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ कार्य किया गया. उस सबका परिणाम हमारे सामने है.

“प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 12 साल की सफलता है”
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अभी हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के अनुरूप जब दुनिया पूरी भूराजनीतिक उथल-पुथल के ताप से ग्रसित है, उस समय भी भारत के वर्तमान वर्ष की तीसरी तिमाही का आर्थिक विकास की दर 7.8 प्रतिशत है. मैं यह मानता हूं कि निश्चित रूप से भारत जैसे बड़े देश जो पिछले अनेक दशकों से जिस विकास, जिस गति से विकास की अपेक्षा कर रहा था, आजादी के बाद में जिस मार्ग पर चलने की आवश्यकता थी, पीएम मोदी के नेतृत्व में देर से ही सही,लेकिन जो है अंततः भारत उस मार्ग पर चलने लगा है. यदि इस 12 साल के कालखंड को केवल एक वाक्य में समाहित करना हो तो मैं यह कहूंगा कि 12 साल पहले, 2014 से पूर्व देश में जिस तरह से लोकतंत्र के प्रति,व्यवस्था के प्रति अविश्वास का माहौल पैदा हो गया था.निरंतर भ्रष्टाचार के चलते हुए,निरंतर बड़े घोटालों के समाचार आने के चलते हुए,देश के आर्थिक मोर्चे पर विफल होने के चलते हुए,देश को फिजाएल फाई में समावेश करने के चलते हुए, देश को जो है कूटनीतिक स्तर पर देश की विफलताओं के चलते हुए, जिस तरह की परिस्थितियां आमजन के मन में बनी थी,वहां से निकल कर के देश को हम भी विकसित हो सकते हैं,आत्मनिर्भर हो सकते हैं. इस विश्वास से परिपूरित करके 2047 तक आत्मनिर्भरता का लक्ष्य देश के 140 करोड़ लोगों के संकल्प के रूप में उभरा. यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 12 साल की सफलता है.

“12 साल तक उन्होंने कभी छुट्टी नहीं ली”
वहीं राजस्थान सरकार में मंत्री जोगाराम पटेल ने जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान 10 जून को PM मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर कहा कि भारतीय राजनीति में 2014 में एक नया सितारा उभरकर सामने आया. भारतीय राजनीति के आकाश में एक उभरते हुए सितारे के तौर पर उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ सेवा का काम शुरू किया. इन ऐतिहासिक दिनों में, 12 साल तक उन्होंने कभी छुट्टी नहीं ली. ईश्वर की कृपा से उनका शरीर कभी अस्वस्थ नहीं हुआ, उन्होंने भारत के 140 करोड़ नागरिकों की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की.

यह भी पढ़ें: पब्लिक टॉयलेट में युवक ने लिया नशे का ओवरडोज, मौत

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2