KBP Times

“जनता को सच में कॉकरोच ही…” अशोक गहलोत और टीकाराम जूली का BJP सरकार पर निशाना

Ashok Gehlot, Tikaram Juli

Kota News: राजस्थान के कोटा शहर से दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां करीब 2 महीने पहले रिटार्यड हुए प्रिंसिपल की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई. घटना ने स्थानीय प्रशासन की लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है. वहीं घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा कि कोटा की यह खबर हृदयविदारक है. सरकारी लापरवाही से गई रामेश्वर रावल की जान जाने की खबर बेहद दुखद है. यह और भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस दुखद घटना के जिम्मेदारों पर भाजपा सरकार में कोई कार्रवाई नहीं होगी, क्योंकि भाजपा सरकार के लिए आम आदमी की जान की कोई कीमत नहीं है और न ही सरकार कोई जवाबदेही तय कर सकती है. लोकसभा स्पीकर जहां से तीन बार से सांसद हों, क्या वहां भी ऐसी लापरवाही से गई जान पर कोई कार्रवाई नहीं होगी?

Ashok Gehlot
Ashok Gehlot

 

“जनता को सच में कॉकरोच ही समझ लिया है”
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ऐसा लगता है राजस्थान की भाजपा सरकार ने आम जनता को सच में कॉकरोच ही समझ लिया है इसलिए किसी की जान जाने की परवाह ही नहीं है. प्रिंसिपल रामेश्वर रावल का सरकारी लापरवाही से खुले पड़े नाले में गिरने से निधन बेहद दुखद है. मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि इस हत्या की भी कोई जांच नहीं होगी और न ही इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई होगी. झोटवाड़ा, जयपुर में सीवरेज साफ करते हुए जान गंवाने वाले तीन सफाईकर्मियों की मृत्यु की जांच रिपोर्ट जो एक सप्ताह में आनी थी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी थी, वो आजतक नहीं हुई. ऐसे ही इस हादसे में होगा. भाजपा को पता है कि चुनाव में जवाबदेही पर वोट नहीं मिलेगा, चुनाव के समय हिन्दू-मुस्लिम ध्रुवीकरण कर वोट मिल जाएगा इसलिए उन्हें आम जनता की जान की परवाह भी नहीं है.

 

Tikaram Juli
Tikaram Juli

 

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि कोटा शहर के बोरखेड़ा इलाके में नाले और नहर पर पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन इस दौरान न सावधानी बरती गई और न ही बैरिकेंडिग की गई थी न ही कोई सूचना बोर्ड लगाया गया था. जिसकी वजह से हादसा हुआ. रिटायर्ड प्रिंसिपल रामेश्वर रावल जब अपनी बाइक से आ रहे थे तब यह हादसा हुआ. अंधेरे में उन्हें बोरखेड़ा थेकड़ा लिंक रोड पर स्थित नाला नहीं दिखाई दिया और वो बाइक समेत नाले में जा गिरे. घरवाले रातभर उसको फोन करते रहे लेकिन रामेश्वर रावल का फोन बंद आ रहा था. जब सुबह 10 बजे के करीब मजदूर निर्माण कार्य करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को हटाया. टीचर का शव बाइक के नीचे दबा हुआ था. शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: जयपुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ हल्ला बोल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2