Motivator : अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ की प्रांतीय बैठक में प्रबोधकों की वर्षाे पुरानी मांग पुरानी सेवा की गणना प्रबोधक सेवा काल में करवाने की सरकार से मांग की गई है साथ ही मांग पूरी नहीं किए जाने पर प्रबोधकों ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
प्रबोधक संघ की बैठक
अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ की प्रांतीय बैठक महेंद्र सिंह चौधरी के मुख्य अतिथि और प्रदेश अध्यक्ष हरलाल सिंह डुकिया की अध्यक्षता में गुरुवार को बड़ोदिया बस्ती राजकीय विद्यालय जयपुर में आयोजित हुई। इस मीटिंग में बोलते हुए महेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में प्रबोधकों की वर्षाे पुरानी मांग पुरानी सेवा की गणना प्रबोधक सेवा काल में करवाने का सरकार से इसी मानसून सत्र में पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। चौधरी ने संगठन को ब्लॉक व जिलास्तर पर पुनर्गठन कर मजबूती प्रदान करने का संगठन के पदाधिकारी से आह्वान किया।
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डुकिया ने संगठन के समस्त की पदाधिकारीयों से 25 जून 2026 को अपने-अपने उपखंड स्तर पर मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम प्रबोधको की मांगों का ज्ञापन देने का निर्णय लिया। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कार्यालय मंत्री मोहम्मद यूसुफ नकवी ने बताया कि महामंत्री विकास शर्मा ने सरकार से पुरानी सेवा की गणना प्रबोधक सेवा में करवाने, वेतन विसंगति दूर करवाने, प्रबोधको की 100ः सम्मानजनक पदोन्नति करवाने, वरिष्ठ प्रबोधक शारीरिक शिक्षको को शाला दर्पण पर सेकेंडरी सेटअप में पद सर्जित कर उन्हें पदस्थापित करवाने की सरकार से मांग रखी।
दो वर्षो का लेखा जोखा
इस अवसर पर 2 वर्ष का प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश शर्मा ने संघ के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जुगल किशोर धाभाई ने उधघोषक के रूप में इस बैठक को संबोधित किया आगामी 6 माह में प्रांतीय कार्यकारीणी का गठन करने के लिए मोहनलाल ऐचरा को निर्वाचन अधिकारी घोषित किया गया। इस अवसर पर करणवीर सिंह ढिल्लों कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीगंगानगर, हनीफ का लोलावा बाड़मेर, नूतन तिवारी बूंदी, गोपाल रूलाणीया सीकर, मोहम्मद यूसुफ नकवी डीडवाना कुचामन, नरेंद्र सिंह जाखली, सुल्तान श्री गंगानगर, गणपत विश्नोई नागौर, हरपाल यादव अलवर, सुरेंद्र शर्मा करौली, पूनम चौधरी बालोतरा, गुर्जन्ट सिंह अनूपगढ़, कैलाश दादरवाल जयपुर, रमेश चंद शर्मा जयपुर, महेश कश्यप कोटपूतली बहरोड आदि उपस्थित थे
यह भी पढ़ें : प्रदेश कांग्रेस में बदलाव के संकेत, गहलोत-सचिन ने साथ होने के फोटो किए शेयर
यह भी देखें: शिक्षा नगरी कोटा में छात्रों का आक्रोश, राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा संदेश



