KBP Times

Aaran Pilot: सचिन पायलट के बेटे आरहन हुए ‘अरावली बचाओ’ पैदल मार्च में शामिल, मची सेल्फी लेने की होड़

Aaran Pilot

Aaran Pilot: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट की अगुवाई में 26 दिसंबर को जयपुर में NSUI द्वारा आयोजित ‘अरावली बचाओ-भविष्य बचाओ’ पैदल मार्च में उनके बड़े बेटे आरान पायलट (Aaran Pilot) की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। यह पहला मौका था जब आरान किसी सार्वजनिक राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल हुए, जिससे पायलट परिवार की नई पीढ़ी की राजनीतिक एंट्री की चर्चाएं तेज हो गईं। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आरान के साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई, और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

अरावली बचाओ मार्च में शामिल हुए पायलट के बेटे आरान

बता दें कि अरावली पर्वतमाला को अगली पीढ़ी के लिए संरक्षित रखने का आह्वान जोरों पर है। इस मुहिम के तहत आयोजित पैदल मार्च में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से लेकर युवा कार्यकर्ताओं तक सभी की भागीदारी देखी गई। इस मार्च में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के बड़े बेटे आरान पायलट (Aaran Pilot)ने। आरान पहली बार किसी सार्वजनिक राजनीतिक कार्यक्रम में नजर आए, जिससे पायलट परिवार की नई पीढ़ी की सियासी एंट्री की चर्चाएं गर्म हो गईं।

पायलट के बेटे के साथ सेल्फी लेने का क्रेज

मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सचिन पायलट के बेटे (Aaran Pilot) के साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाने का जबरदस्त क्रेज दिखा। आरान ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों से दिल खोलकर मुलाकात की। उन्होंने सभी के साथ सहजता से पोज भी दिए। हालांकि, पायलट परिवार की नई पीढ़ी ने मीडिया से बात करने से पूरी दूरी बनाए रखी।
जयपुर की सड़कों पर पहली बार कांग्रेस प्रदर्शन में उतरे आरान की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह जगाया। नतीजतन, उनके साथ ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की होड़ मच गई।

यह भी पढ़ें: अमायरा सुसाइड केस: जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल ने 50 दिन बाद दो टीचर्स को किया सस्पेंड

फुटबॉल के खिलाड़ी भी हैं आरहन

दरअसल, सचिन पायलट के बड़े बेटे आरान स्कूल स्तर पर फुटबॉल खेलते रहे हैं। वह अपनी टीम में गोलकीपर की भूमिका निभाते थे और मैदान में सबसे पीछे गोलपोस्ट की रखवाली करते नजर आते थे। इसी अंदाज में इस पैदल मार्च में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सचिन पायलट और यूथ कांग्रेस के अन्य नेता-कार्यकर्ता आगे चल रहे थे। वहीं, आरान पीछे की पंक्ति में निरंजन सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मोर्चा संभाले दिखे।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi Bithday

देश के अनेक राज्यों में PM मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम; कहीं पूजा, कहीं दीपोत्सव, गुजरात से यूपी तक बाईक रैली

UPI payment

UPI पेमेंट से MDR पर व्यापारियों में चिंता, कम मार्जिन वाले कारोबार को नुकसान

Kissan Mahapanchayat

ईसरदा बांध परियोजना को लेकर कोडियाई में किसान महापंचायत, खुली नहर की जगह पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की मांग

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडू सरकार से कहा-हिन्दी भाषा को लेकर सोच में लाएं बदलाव

Akhilesh Yadav Statement

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी का वादा, मंदिर भी बनवाएंगे

IIFA Awards in abu dhabi

अबू धाबी में होगा IIFA अवार्ड्स-2027, बॉलीवुड के कई सितारों से सजेगा कार्यक्रम

SI Re-Exam by RPSC

SI भर्ती Re- Exam -2021 रविवार 20 सितंबर को, 11 जिलों में बनाए 666 सेंटर

Re-Polling Result

जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती

AI Technology

AI को लेकर बहस तेज; विकास की रफ्तार तेज रखी जाए या धीमी लेकिन हो इंसानी कंट्रोल

2

2