KBP Times

अमायरा सुसाइड केस: जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल ने 50 दिन बाद दो टीचर्स को किया सस्पेंड

अमायारा सुसाइड केस में पेरेंट्स लगातार स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जयपुर  – जयपुर के प्रतिष्ठित नीरजा मोदी स्कूल में चौथी कक्षा की 9 साल की छात्रा अमायरा के सुसाइड मामले में स्कूल प्रबंधन ने आखिरकार कार्रवाई की है। घटना के लगभग 50 दिन बाद स्कूल ने अमायरा की क्लास टीचर पुनीता शर्मा और मैथ्स टीचर रचना को सस्पेंड कर दिया है।यह कार्रवाई सीबीएसई और राजस्थान शिक्षा विभाग की जांच के दबाव में आई मानी जा रही है।

रिपोर्ट सौंपी गई, उस दिन स्कूल ने उठाया बड़ा कदम

यह मामला केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और राजस्थान राज्य शिक्षा विभाग दोनों स्तरों पर जांच के दायरे में है। राज्य शिक्षा विभाग ने अपनी स्वतंत्र जांच पूरी कर ली है और सोमवार को यह रिपोर्ट उच्च अधिकारियों तथा शिक्षा मंत्री को सौंप दी गई।राज्य शिक्षा विभाग को सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के मामलों में मुख्य रूप से केवल एनओसी जारी करने का अधिकार प्राप्त है। फिर भी, जांच रिपोर्ट में उजागर हुई कमियों और खामियों के आधार पर विभाग ने स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस दिन शिक्षा विभाग की रिपोर्ट सौंपी गई, ठीक उसी दिन नीरजा मोदी स्कूल ने दो शिक्षिकाओं – क्लास टीचर पुनीता शर्मा और मैथ्स टीचर रचना – को स्कूल से निकालने की जानकारी सामने आई। कई लोग इसे संयोग नहीं, बल्कि जांच के दबाव में लिया गया त्वरित कदम मान रहे हैं।

जांच और नोटिस की स्थिति

  • सीबीएसई की ओर से: 20 नवंबर को स्कूल को शो कॉज नोटिस जारी किया गया था। स्कूल प्रबंधन ने समय से पहले जवाब सौंप दिया है। फिलहाल, सीबीएसई की कमिटी रिपोर्ट की समीक्षा कर रही है और आगे की कार्रवाई (जैसे एफिलिएशन रद्द करना) पर विचार किया जा रहा है।
  • राजस्थान शिक्षा विभाग: विभाग ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों और शिक्षा मंत्री को सौंप दी है। रिपोर्ट में गंभीर खामियां सामने आने के बाद स्कूल से स्पष्टीकरण मांगा गया। दिलचस्प बात यह है कि जिस दिन रिपोर्ट सौंपी गई, उसी दिन स्कूल ने दोनों टीचर्स को सस्पेंड करने की जानकारी सार्वजनिक की।
शिक्षा विभाग की रिपोर्ट में बुलिंग का स्पष्ट जिक्र नहीं है, जबकि सीबीएसई ने इसे मुख्य कारण माना था.
यह भी पढ़ें –अमायरा सुसाइड केस: जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल ने 50 दिन बाद दो टीचर्स को किया सस्पेंड

परिजनों की मांग और आगे क्या?

अमायरा के परिजन लगातार स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह मामला न केवल स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और मेंटल हेल्थ पर सवाल उठा रहा है, बल्कि बुलिंग जैसी समस्याओं से निपटने में संस्थानों की जिम्मेदारी पर भी बहस छेड़ रहा है।सीबीएसई की अंतिम कार्रवाई का इंतजार है, जो स्कूल की मान्यता पर असर डाल सकती है।

यह भी देखें – “राजस्थान के सभी MLA चोर हैं”, विधायक निधि विवाद पर अधिवक्ता Govardhan Singh का बड़ा बयान

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethonel fuel

केजरीवाल बोले-विमान ईंधन में एथेनॉल मिलाने की योजना, सरकार बोली-कोई प्लान नहीं

CJP campaign kya bolti public

बेरोजगारी बनेगा CJP का मुद्दा, सितंबर में कैंपेन ‘क्या बोलती पब्लिक’

Gold & Silver price hike

सोने की कीमत बढ़कर 1.48 लाख हुई, चांदी आज बढ़कर 2.25 लाख पर पहुंची

Indian Players

Team India के खराब प्रदर्शन पर खिलाड़ियों के Fitness पैरामीटर में किया बदलाव

Rajpal Yadav

अभिनेता राजपाल यादव के घर कुर्की का नोटिस,16 करोड़ का लोन बकाया, सेंट्रल बैंक की कार्रवाई

Tehelka editor Tarun Tejpal

‘तहलका’ के संपादक तेजपाल को रेप केस में 10 साल की सजा, कहा- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

Social program at kalwar

जोबनेर ज्वाला माता पदयात्रा में विशाल भंडारे का आयोजन, ब्याज मुक्त अभियान से जुड़ने का आह्वान

Congress meeting in kekri

केकड़ी में कांग्रेस का हल्ला बोल, बजरी माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन

Sheikh Haseena

Off Camera शेख हसीना ने दिया भाषण, बोलीं- भारत मित्र देश लेकिन जाना है अपने लोगों के पास

2

2