KBP Times

राजस्थान नगर निकाय चुनाव Update; किशनगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी की मौत, धौलपुर में उम्मीदवार के पति पर हमला, कोटा कांग्रेस में हंगामा

rajasthan election update

Urban Bodies Election : अजमेर जिले की किशनगढ़ नगर परिषद के वार्ड-36 से निर्दलीय प्रत्याशी रिखब रील का निधन हो गया। रिखब ने सोमवार को नामांकन किया था। रिखब बीजेपी से पूर्व पार्षद थे। वे सोमवार को सरवाड़ (अजमेर) में बहन के घर एक समारोह में शामिल होने गए थे। वहीं अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और निधन हो गया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। सरवाड़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

निर्दलीय प्रत्याशी कल्पना शर्मा के पति रामू शर्मा पर हमला

धौलपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 26 से निर्दलीय प्रत्याशी कल्पना शर्मा के पति रामू शर्मा पर सोमवार रात 5 लोगों ने हमला कर दिया। वे गंभीर घायल हो गए। राजस्थान में 309 नगरीय निकायों में 54 हजार 339 नामांकन पत्र भरे गए हैं। आज सभी रिटर्निंग ऑफिसर नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) करेंगे। इसमें अभ्यर्थियों की योग्यता की जांच की जाएगी। साथ ही उन नामांकन पत्रों को खारिज किया जाएगा, जो एक ही अभ्यर्थी के जरिए एक से ज्यादा भरे गए हैं। दोपहर 3 बजे तक चलने वाली इस प्रक्रिया के बाद पता चलेगा कि किस निकाय में कौन-कौनसे उम्मीदवार चुनाव लड़ने के योग्य हैं।

कोटा : कांग्रेस में टिकटों को लेकर हुआ हंगामा

कोटा नगर निगम के लिए कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। रविवार रात टिकटों की सूची फाइनल करने के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि शांति धारीवाल, अशोक चांदना और दो जिला अध्यक्षों ने पूनम पासवान और पुष्पेंद्र भारद्वाज पर फाइलें फेंक दी। कहा कि या तो हम टिकट बांट लें या प्रहलाद गुंजल से बंटवा लो। इसके बाद सभी मीटिंग छोड़कर चले गए।हाईकमान ने तय किया था कि सड़क पर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट मिले। डोटासरा का कहना था कि प्रहलाद गुंजल तमाम मुद्दों पर भाजपा से संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं हो। इसके बाद उम्मीदवारों की सूची पर सहमति नहीं बनी थी। डोटासरा ने पूरा मामला प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को भेज दिया। सूची में 20-30 फीसदी टिकट गुंजल के समर्थकों के थे। रंधावा ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी से चर्चा की। राहुल गांधी ने पूनम पासवान को ऑब्जर्वर बनाकर भेजा था।

 

भाजपा ने जयपुर में पार्षदों के टिकट जारी कर दिए हैं। नगर निगम जयपुर के 145 वार्ड में नाम सामने आ गए हैं। वहीं 5 वार्ड में नाम विचाराधीन रखें हैं। बीजेपी की लिस्ट में वार्ड 149 से टिकट नहीं मिलने पर अंजलि गौतम रोने लगीं। वे फॉर्म भरने पहुंची थी। यहां पता चला कि टिकट कट गया। इसके बाद फॉर्म नहीं भरा। अंजलि ने कहा- बीजेपी में ग्राउंड पर काम करने वालों को नहीं, बल्कि भाई साहब-भाई साहब करके जी हजूरी करने वाले लोगों को मौका दिया जा रहा है। हमें सिर्फ भीड़ दिखाने के लिए काम में लिया जाता है। अब हमें धमकियां दी जा रही है।

CM के OSD की पत्नी को टिकट – सीएम के OSD आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा ने वार्ड- 87 से नामांकन भरा है।

शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा का विरोध

जयपुर में हवामहल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ही शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा का विरोध शुरू हो गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज सुबह सुनील शर्मा का पुतला फूंककर अल्पसंख्यक समुदाय को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। राजस्थान के 309 निकायों में नामांकन का आज आखिरी दिन है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। जानकारी के अनुसार, भाजपा उम्मीदवारों से सीधे नामांकन पत्र भरवाया जा रहे हैं। नॉमिनेशन के बाद पार्टी का अधिकृत सिंबल सौंपा जाएगा। वहीं, कांग्रेस ने भी अधिकांश जगह नामों की घोषणा नहीं की है।

नागौर-  कांग्रेस-भाजपा की लिस्ट जारी

कांग्रेस-भाजपा ने नागौर नगर परिषद के लिए पार्षद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 60 वार्डों में से 49 और भाजपा ने 46 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।पार्टी ने पूर्व सभापति मांगीलाल भाटी का वार्ड नंबर 10 से टिकट काट दिया और उनके भांजे और पूर्व सभापति कृपाराम सोलंकी के बेटे प्रवीण सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है।

अलवर

अलवर में फोन पर दावेदारों की जानकारी सामने आते ही बीजेपी के शहर के दो मंडल अध्यक्षों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। विवेकानंद मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ने कहा कि उनकी किसी ने नहीं सुनी। अनदेखा कर जरनल की सीट पर ओबीसी को टिकट दे दिया और उनसे पूछा तक नहीं है। वहीं केशव मंडल के अध्यक्ष महेश निहलानी ने कहा कि ऐसे लोगों को टिकट दे दिया, जिनकी जनता में खिलाफत है।

अजमेर-

अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए भाजपा ने भी सभी वार्ड के सिंबल निवार्चन अधिकारी को सौंप दिए है। सिंबल देने के लिए संगठन प्रभारी कृष्ण विजयवर्गीय, विधायक अनिता भदेल व जिलाध्यक्ष रमेश सोनी पहुंचे। आज नामांकन का आखिरी दिन है। सुबह से कई प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर बीजेपी और कांग्रेस के सिंबल पर फॉर्म भर रहे हैं। कलेक्ट्रेट की तरफ आने वाले बड़े वाहनों को डायवर्ट किया गया है। कलेक्ट्रेट के अंदर कैंडिडेट के साथ करीब 4 लोगों को साथ में आने की परमिशन दी गई है।

उदयपुर

उदयपुर में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास के भाई गोपाल शर्मा की बहू हिंताशी शर्मा और गुलाबचंद कटारिया के दामाद के भाई अतुल चंडालिया ने वार्ड 76 से पर्चा भरा है। वहीं कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर देवेंद्र माली अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने वार्ड 54 से नामांकन भरा है। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा के प्रत्याशी पूरे जोश के साथ समर्थकों के साथ टाउन हॉल पहुंच रहे हैं। शहर के वार्ड नंबर 45 से भाजपा उम्मीदवार दिनेश भट्ट सुबह करीब 9.15 बजे मुहूर्त के हिसाब से खुली जीप पर सवार होकर टाउन हॉल रवाना हुए। पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट इस बार महापौर पद की रेस में है।दिनेश भट्ट ने 3 दिन पहले ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था, लेकिन आज एक बार फिर पार्टी के सभी प्रत्याशियों के साथ औपचारिक रैली में शामिल होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।

कोटा

कांग्रेस की ओर से वार्ड 78 से छैन्प् प्रदेश सचिव रिद्धम शर्मा को नॉमिनेशन भरने के लिए पार्टी की तरफ से फोन आया है। 22 की उम्र में नगर निगम चुनाव का टिकट मिलने के बाद रिद्धम शर्मा का मुकाबला अनुभवी राजनीतिक चेहरों से होगा। नॉमिनेशन भरने जाने से पहले रिद्धम की मां ने तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया और जीत का आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें -राजस्थान में नगर निकाय चुनाव; नामांकन के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों के नामों पर फैसला लेना शुरु

यह भी देखें – वार्ड 123 में सीवरेज-कचरे से हाहाकार! पार्षद से नाराज जनता बोली- सिर्फ आश्वासन मिला

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2