KBP Times

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव; नामांकन के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों के नामों पर फैसला लेना शुरु

Urban Bodies Election

Urban Bodies election : राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी के नामों को अंतिम रुप से देना शुरु कर दिया है। आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है इसलिए दोनों ही पार्टीयों को आज ही अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। बता दें राज्य के 309 शहरी निकाय के 10 हजार से अधिक वार्डो में 9 और 11 सितंबर को चुनाव होगें, 14 सितंबर को रिजल्ट आएगा।

भाजपा कार्यालय से फोन शुरु

भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर शहर में अपने प्रत्याशियों के नामों पर फैसला करना शुरू कर दिया है। पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों को फोन कर टिकट मिलने की सूचना देनी शुरू कर दी है। भाजपा की सूची आधिकारिक रूप से जारी होने से पहले ही कई बड़े नाम सामने आ गए हैं। इनमें पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान पार्षद नीरज अग्रवाल और नगर निगम के पूर्व चेयरमैन भवानी सिंह राजावत शामिल हैं।

निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का टिकट कटा

भाजपा ने सबसे बड़ा फैसला किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 110 को लेकर हुआ है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर नगर निगम की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलने के बाद ज्योति खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने वार्ड की जनता के साथ मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए काम करने की बात कही।

कुसुम यादव का टिकट कटा

वहीं, जयपुर की निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का टिकट कट गया है। उनकी जगह भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सुनील कोठारी को वार्ड नंबर 112 से प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के इस फैसले को जयपुर निकाय चुनाव के अहम राजनीतिक फैसलों में से एक माना जा रहा है। भाजपा ने वार्ड नंबर 121 से कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान पार्षद नीरज अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा नगर निगम के पूर्व चेयरमैन भवानी सिंह राजावत को आज पार्टी ने उनके जन्मदिन के मौके पर वार्ड नंबर 89 से टिकट दिया है। वार्ड नंबर 12 से निवर्तमान पार्षद रश्मि सैनी के पति राजेंद्र सैनी को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है।

वार्ड 101 पर फंसा पेंच, टिकट फिलहाल होल्ड

सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 101 को लेकर भाजपा में अभी भी फैसला नहीं हो पाया है। सूत्रों के अनुसार विधायक गोपाल शर्मा ने यहां से राजेश ताम्बी को प्रत्याशी बनाने की पैरवी की थी। इसके बाद भाजपा मुख्यालय पर विरोध की स्थिति भी बनी। बताया जा रहा है कि बाद में उनके स्थान पर सुरेश गोयल को टिकट दिलाने की पेशकश की गई, लेकिन शनिवार देर रात हुई बैठक में भी वार्ड 101 पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। भाजपा के सर्वे में वार्ड नंबर 101 से मनोज मुद्गल का नाम सामने आने की बात भी कही जा रही है। अलग-अलग नामों को लेकर बनी स्थिति के चलते फिलहाल इस वार्ड को होल्ड कर दिया गया है। इस सीट पर फैसला करने के लिए सुबह 10 बजे एक बार फिर बैठक होने की जानकारी सामने आई है।

सांगानेर विधानसभा में इन नामों पर बनी सहमति

भाजपा ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के कई वार्डों के लिए भी प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं। वार्ड नंबर 38 से गणेश नारायण जाट, 39 से भवन लील, 40 से गंगवाल, 41 से दयाल सिंह भाकर, 42 से अशोक राव तानी, 43 से शैलेंद्र भार्गव, 44 से नवीन भंडारी, 45 से जसवंत बैरवा, 46 से पांडे, 47 से दीपा नाथावत, 48 से सिद्धार्थ टोंदवाल, 49 से मुकेश काका, 50 से पहलाद चावला, 51 से महेंद्र छिपा और 52 से पूरन माली के नाम सामने आए हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 54 से कमल किशोर शर्मा, वार्ड 56 से रेखा सैनी, वार्ड 57 से गिर्राज शर्मा मदाऊ और वार्ड 58 से सरोज वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी मिली है। हालांकि इन नामों की पार्टी की ओर से आधिकारिक सूची जारी होने का इंतजार है।

नामांकन की अंतिम तारीख होने के कारण भाजपा ने टिकट वितरण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। पार्टी की कोशिश है कि अधिकतर प्रत्याशियों को समय रहते सूचना दे दी जाए, ताकि वे नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकें। अब सभी की नजर भाजपा की आधिकारिक सूची पर टिकी है, जिसके जारी होते ही जयपुर नगर निगम चुनाव की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।

मेयर पद के प्रबल दावेदार

जयपुर शहर से अब तक का सबसे बड़ा नाम सुनील कोठारी है, जो मेयर पद के प्रबल दावेदार हैं। उनके बाद विमल अग्रवाल भी मेयर पद के दावेदार माने जा रहे हैं।

संजय जायसवाल को मिला टिकट

वार्ड नंबर 111 से बीजेपी ने सामान्य सीट पर संजय जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी ने विमल अग्रवाल को फिर से टिकट दिया

वार्ड नंबर 135 से बीजेपी ने विमल अग्रवाल को फिर से टिकट दिया है। विमल अग्रवाल के टिकट को लेकर बालमुकुंद आचार्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष में विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। शहर अध्यक्ष अमित गोयल और विधायक बालमुकुंद आचार्य विमल अग्रवाल को टिकट नहीं देना चाहते थे, लेकिन पार्टी सर्वे में उनका नाम था। जिसके बाद प्रदेश टीम ने उन्हें टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें –प्रदेश में निकाय चुनावः भाजपा-कांग्रेस के बीच टिकटों को लेकर मंथन, जयपुर में नारेबाजी

यह भी देखें – वार्ड 123 में सीवरेज-कचरे से हाहाकार! पार्षद से नाराज जनता बोली- सिर्फ आश्वासन मिला

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2