KBP Times

राजस्थान सरकार ने लागू की 15 साल पुरानी गाड़ियों पर स्क्रैप पॉलिसी, कांग्रेस ने बताया मध्यम वर्ग पर अन्याय

Jaipur: राजस्थान सरकार ने लागू की 15 साल पुरानी गाड़ियों पर स्क्रैप पॉलिसी

Jaipur: राजस्थान सरकार ने 15 साल पुरानी गाड़ियों पर स्क्रैप पॉलिसी लागू करने का फैसला लिया है. इस पर कांग्रेस ने गरीब और मध्यमवर्गिय परिवारों के साथ अन्याय होना बताया है. पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा 15 वर्ष पुरानी कारों पर स्क्रैप पॉलिसी लागू करना गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ सीधा अन्याय है. खाचरियावास ने कहा कि यह फैसला उन परिवारों के लिए हमला है, जिनके लिए उनकी 15 साल पुरानी कार सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और सपनों की पहचान है. खाचरियावास ने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों की आंखों में आज भी अपनी पुरानी कार को देखकर चमक आ जाती है, लेकिन बीजेपी सरकार को न बच्चों की भावनाएं दिखती हैं और न आम आदमी की मजबूरी.

खाचरियावास ने राजस्थान सरकार पर साधा निशाना

प्रताप सिंह खाचरियावास ने राजस्थान सरकार की पॉलिसी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को सिर्फ अपनी जेब भरनी है और बड़ी-बड़ी कार कंपनियों को फायदा पहुंचाना है, इसलिए वह गरीबों की गर्दन पर वार कर रही है. खाचरियावास ने कहा की यह काला कानून जनविरोधी है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया, तो हम गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के हक के लिए सड़कों पर उतरेंगे. हम संघर्ष करेंगे, आवाज उठाएंगे, लेकिन बीजेपी की तानाशाही चलने नहीं देंगे.

यह भी पढ़ेंः ‘फोकट सवाल', दूषित पानी से लोगों की मौत पर सवाल पूछने पर भड़के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, फिर मांगी माफी

राजस्थान सरकार ने लागू की नई स्क्रैप पॉलिसी

राज्य सरकार ने कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लेते हुए प्रदेश में नई स्क्रैप पॉलिसी लागू की है. इस पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य है कि 15 साल से पुराने, खराब हालत के और बहुत ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़कों से धीरे-धीरे हटाया जाएगा. इसी के साथ पुराने वाहनों को सुरक्षित और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना नष्ट किया जाएगा.
बैठक में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि इस नीति के अनुसार 15 साल से पुराने सभी सरकारी वाहन और निजी कार मालिकों द्वारा अपनी मर्जी से दिए गए वाहन स्क्रैप किए जाएंगे. जो मालिक अपना पुराना वाहन स्क्रैप करवाकर नया वाहन खरीदेंगे, उन्हें मोटर वाहन टैक्स पर अतिरिक्त छूट मिलेगी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2