KBP Times

राहुल गांधी बोले- राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के बीच तालमेल दूसरे राज्यों के लिए मिसाल

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने पुष्कर पहुंचे। राहुल गांधी ने किशनगढ एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की तारीफ की। उन्होंने कहा- प्रदेशाध्यक्ष और सीएलपी लीडर (नेता प्रतिपक्ष) में अच्छा तालमेल है। यह दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण है। राहुल पुष्कर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने एक सेशन में राजस्थान के 50 और दिल्ली के 15 जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित किया। पुष्कर के वाइल्ड रोज रिसॉर्ट में 65 जिला अध्यक्षों के परिवार के सदस्य भी पहुंचे। राहुल गांधी ने इन परिवारों से मुलाकात की और फोटो खिचवाई। डीडवाना-कुचामन के जिला अध्यक्ष के परिवार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद रमजान ने कहा- मैंने राहुल गांधी को बताया कि जब पहला इलेक्शन हुआ, तब हमने पर्चियां बनाई थी।

विधायक ने राहुल को भेंट किया हल

इससे पहले, राहुल सोमवार सुबह दस बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने राहुल गांधी को हल भेंट किया। यहां से राहुल पुष्कर के लिए रवाना हो गए थे। चिंतन शिविर में सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी आने का कार्यक्रम था। लेकिन किसी कारण से उनका कार्यक्रम कैंसिल हो गया।

पुष्कर में बारिश, बाहर खड़े कार्यकर्ता

पुष्कर में दोपहर 3 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। जब राहुल गांधी रिसॉर्ट के अंदर मौजूद थे। राहुल गांधी के बाहर आने के इंतजार में कार्यकर्ता बारिश के बीच पोस्टर लेकर इंतजार करते रहें।

प्रशिक्षण शिविर में क्या रहा-पायलट ने बताया

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट चिंतन शिविर में शामिल होने के बाद बाहर आए और मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में चिंतन शिविर किया जा रहा है। राहुल गांधी की सोच है कि जिलाध्यक्षों को एक नए रूप में देखा जाए। आने वाले दिनों में पार्टी को कैसे और ज्यादा मजबूत किया जाए। जिन राज्यों, क्षेत्रों में हम और मजबूत हो सकते हैं, नए लोगों को जोड़ा जाए। ऐसे तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस तरीके के शिविर से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा मिलती है। सार्थक और खुले दिल से चर्चा हुई है।

प्रदेश सरकार फेल

प्रदेश सरकार पर पायलट ने कहा कि ये सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है और बहुमत वाली सरकार जनता का भरोसा खो दे, ये पहली बार हमने देखा है। पानी और बिजली के लिए त्राहि-त्राहि मच रही है। सरकार का कंट्रोल नहीं है। पेपर लीक हो रहे हैं, अत्याचार हो रहे हैं। विकास काम ठप पडे़ हैं। केवल वादे और घोषणा की गई। धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा। हर वर्ग बदलाव का इंतजार कर रहा है। पायलट ने सेवा दल के कार्यकर्ताओं के साथ सेल्फी भी ली।

यह भी पढ़ें : LPG कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी पर डिप्टी CM बैरवा की आई प्रतिक्रिया, कहा- वैश्विक महामारी…

यह भी देखें: 2 साल की प्रिशा शर्मा ने किया कमाल | 15 से ज्यादा श्लोक और मंत्र हैं कंठस्थ। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

abvp protest

छात्रसंघ चुनाव बहाली और फीस वृद्धि के विरोध में ABVP ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Delhi Malviya Nagar Fire

Delhi Fire News: 6 कमरों की थी इजाजत, बना लिए 20, 5 लापरवाहियां, 21 लोगों की जान पर पड़ी भारी

ganesh mandir of khajrana

इंदौर का खजराना गणेश मंदिर, जानिए इतिहास

West Bengal TMC Split

TMC में फूट, 58 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा समर्थन पत्र, ममता ने भंग की सभी संगठन-समितियां

CBSE Cyber attack on portal

CBSE के री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन पोर्टल पर साइबर हमला, क्या होता है DoS Attck?

Viral Video

हेलीकॉप्टर के सामने आर्मी कैप्टन ने घुटने पर बैठकर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, Video Viral

Pooja corner

इंटीरियर और आस्था का सुंदर मेल बनने लगे हैं घर के पूजा कॉर्नर

coconut water

एक सप्ताह तक सिर्फ नारियल पानी पीने से हो सकता है शरीर को नुकसान

Alaknanda River Incident

जैसलमेर के परिवार की कार अलकनंदा नदी में गिरी, डॉक्टर समेत 4 लोगों की मौत, 3 लापता

2

2