Protest in Jaipur : राजस्थान की राजधानी जयपुर में इंडिया गठबंधन के घटक दलों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल पर पहुंचे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली , कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान, जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा समेत सीपीआई (एम), सीपीआई, समाजवादी पार्टी और सीपीआई (एमएल) के नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए हैं।
ढोल बजाकर विरोध प्रदर्शन
जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल पर सभी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन के तहत वे ढोल बजाकर विरोध जता रहे है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया और वोट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस पार्टी का दावा है कि वोटर लिस्ट की एसआईआर में गड़बड़ी की गईं। कांग्रेस का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में मनमानी कर रहे हैं और दो अन्य आयुक्तों की बात नहीं सुन रहे हैं।
ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
विरोध प्रदर्शन के दौरान इंडिया गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान बार-बार इस्तीफा दो ज्ञानेश कुमार और वोट चोर के नारे लगाए।
लाठी-गोली का मुकाबला करेंगे, वोट की चोरी नहीं होने देंगे
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राहुल गांधी देश के विपक्ष के नेता है। हां पक्ष लोबी के नेता नरेंद्र मोदी है और ना पक्ष लोबी के नेता राहुल गांधी है। मोदी और ज्ञानेश कुमार की जिम्मदारी नहीं है कि वे राहुल गांधी से मिले।
जंतर-मंतर पर आप खड़े नहीं हो देने रहे
संविधान हाथ में लेकर सांसद खड़े हैं, उन्हें लाठियां मारी जा रही है। बीजेपी क्या राहुल गांधी की हत्या करना चाहती है। राहुल गांधी खुद सुरक्षित नहीं है, देश कैसे सुरक्षित रहेगा। देश में हालात बिगाड़ने की सारी जिम्मदारी बीजेपी की है। राहुल गांधी ने सिर्फ ज्ञानेश कुमार से मिलने की बात कही, इसमें क्या गलत है। क्या ज्ञानेश कुमार विपक्ष के नेता से नहीं मिलेंगे। ये आर-पार का संघर्ष है। देश की जनता लड़ जाएगी, मर जाएगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता लाठी-गोली का मुकाबला करेगा लेकिन वोट की चोरी नहीं करने देगा।
यह भी पढ़ें –जयपुर में CM भजनलाल के नेतृत्व में BJP ने निकाली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, मदन राठौड़ मशाल लेकर चले
यह भी देखें – जालसू में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले- विकास नहीं तो वोट नहीं!



