KBP Times

नसीराबाद निरमा आत्महत्या मामला: परिजनों ने विधायक और SP से की मुलाकात, 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन

Nirma Sucide case

Nirma Sucide Case : नसीराबाद के झड़वासा गांव में विवाहिता निरमा खारोल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मंगलवार को नया मोड़ सामने आया। मृतका के परिजनों ने केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम और दुदाराम कीर के साथ अजमेर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन से मुलाकात कर न्याय की मांग की। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की। इस पर एसपी हर्षवर्धन ने परिवार को आश्वासन दिया कि 15 दिन के भीतर जांच पूरी कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

खेत पर फांसी के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा

28 वर्षीय निरमा खारोल पुत्री चित्रा खारोल की पिछले दिनों उसके ससुराल झड़वासा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति, ससुर, सास और देवर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

 

परिजनों का आरोप- दहेज के लिए किया जाता था परेशान

मृतका के भाई प्रधान खारोल निवासी मोतीपुरा टांटोटी ने आरोप लगाया कि उनकी बहन निरमा का विवाह करीब 14 साल पहले झड़वासा निवासी अमरचंद खारोल से हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि पति अमरचंद, ससुर गोपाल खारोल, सास कमुड़ी और देवर कालू आए दिन निरमा को परेशान करते थे। भाई का कहना है कि पति शराब पीकर मारपीट करता था और दहेज को लेकर ताने देता था।

 

पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन निरमा के साथ मारपीट की गई थी और बाद में उसकी मौत की सूचना दी गई। परिवार ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है और एसपी ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें –अजमेर में कांग्रेस का प्रदर्शन रहा फीका, भीड़ नहीं जुटने पर उठे सवाल

यह भी देखें – शांति वाणी पर्व पर भक्ति में डूबा जैन समाज | भगवान का महाअभिषेक, क्षमा और सद्भाव का संदेश

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2