KBP Times

किसान महापंचायत अध्यक्ष जाट बोले-ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जनता के लिए अनुपयोगी

kisan panchayat

Kisan : किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा है कि किशनगढ़ से लेकर कोटपूतली तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे जन सामान्य के लिए अनुपयोगी है। गांव दो भागों में विभक्त हो जाएगा,जिससे गांव की संपर्ककता भाईचारा, एवं संस्कृति नष्ट हो जावेगी, वहीं इससे खेती करना संकटग्रस्त हो जावेगा, गांव की बहु- बेटी, माता -बहिनो की सुरक्षा खतरे में पड जावेगी। स्वयं की कृषि भूमि पर पहुंचने के लिए 8 किलोमीटर तक की दूरी पार करनी पड़ेगी। ऐसे मार्गों पर साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, बैलगाड़ी, ऊंटगाड़ी नहीं चल पायेगी। इतना ही नहीं तो गांव के व्यक्ति के लिए भी उसके उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त उसके आसपास किसी भी प्रकार के धंधों को अनुमति नहीं होगी।

जनता के हितों से कोई संबंध नहीं

यह मार्ग चंद मुट्ठी भर लोगों के व्यापारिक हितों के लिए बनाया जा रहा हैं। जिसका जनता के हितों से कोई संबंध नहीं है। जबकि सिंचित एवं दो फसलीय सहित 6,500 बीघा भूमि किसानों से छीनी जाएगी, खेजड़ी सहित हरे पेड़ों को काटकर पर्यावरण को नष्ट किया जाएगा। इस पर भी सरकार एक किलोमीटर पर 38 करोड रुपए तक का खर्च करेगी। यह वक्तव्य किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने जुलूस के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए दिया। इस सभा को किसान महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष मुसद्दीलाल यादव, महामंत्री जगदीश नारायण खुडियाला, मंत्री ज्ञानचंद मीणा एवं बत्ती लाल बैरवा, अजमेर जिले के अध्यक्ष प्रहलाद खुरडिया, उपाध्यक्ष चतुर्भुज चौधरी, हरदयाल तिलोनिया, कोटपूतली तहसील के अध्यक्ष हरसहाय तवर, किशनगढ़ तहसील के अध्यक्ष मोहन चौधरी अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।

जान दे देंगे -जमीन नहीं देंगे’ का उदघोष

किसानों ने एक जुटता रखते हुए ‘जान दे देंगे -जमीन नहीं देंगे’ का उदघोष बुलंद किया। उसके किसानों ने जुलूस के रूप में उपखंड कार्यालय तक पहुंच कर ग्रीन फील्ड को निरस्त करने के लिए आपत्तियां दी। इसमें ग्राम तोला माल, नयागांव, तिलोनिया, नडू गांव के सैकड़ो किसानों ने भागीदारी की उनमें प्रमुख रूप से दयाल गुर्जर, भंवर लाल गुर्जर, बद्री लाल बैरवा, किशन लाल ओला, श्रवण गुर्जर, सूरजमल गुर्जर, महावीर बाना, हजारी बैरवा, मांगीलाल जाट, रामदयाल डेरी वाला, गोपाल शर्मा, हरिराम गुर्जर, हरजी राम गुर्जर ने भागीदारी की।

यह भी पढ़ें : Airport परियोजना के विरोध में सीकर में किसानों ने किया प्रदर्शन

यह भी देखें : जयपुर में 2022 शारीरिक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन | स्थायीकरण की मांग तेज | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2