KBP Times

Airport परियोजना के विरोध में सीकर में किसानों ने किया प्रदर्शन

Airport project protest

Airport : सीकर में एयरपोर्ट बनाने की योजना का स्थानीय किसानों ने विरोध करना शुरु कर दिया है। दरअसल किसान एयरपोर्ट परियोजना के लिए अपनी खेती की जमीन सरकार को देना नहीं चाहते। किसानों का कहना है कि उनकी जमीन खेती के लायक और उपजाउ है। इस संबंध में जिले के तारपुरा और दादिया क्षेत्र के किसानों ने अपनी जमीन बचाने के लिए कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव किया। प्रस्तावित तारपुरा एयरपोर्ट, नवलगढ़-बेरी-बसावा सीमेंट प्लांट, रेलवे लाइन और जेरठी-दादिया अंडरपास के विरोध में हजारों किसान सोमवार को सीकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन किया। इसके बाद एडीएम डॉ. रतन कुमार स्वामी को ज्ञापन दिया।

काफिले में इतनी रहीं गाड़ियां

ये किसान गांवों से सुबह 9 बजे बजे ट्रैक्टर, बसें, गाड़ियों से रवाना हुए। इस दौरान किसानों के काफिले में 34 बसें, 80 ट्रैक्टर, 100 से ज्यादा गाड़ियां और करीब 100 बाइकें रहीं। किसान करीब 12 बजे सीकर हाईवे पर पहुंचे। वहां से पैदल सीकर कलेक्ट्रेट कार्यालय दोपहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा- बेरी-तारपुरा और दादिया इलाके में पहले रेलवे लाइन और अब एयरपोर्ट के नाम पर उनकी जमीनें ली जा रही हैं। यदि ऐसा हुआ तो उनके पास खेती और आजीविका के लिए एक इंच जमीन भी नहीं बचेगी।

किसानों की 4 बड़ी मांगें

किसानों की ओर से सीकर प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में चार मांगे हैं जिनमें -ग्राम सभा और किसानों की बिना लिखित सहमति के किसी भी प्रकार की जमीन का अधिग्रहण न किया जाए।
-एयरपोर्ट और रेलवे लाइन परियोजना को लेकर प्रशासन किसानों के साथ सीधा संवाद करें।
-जेरठी-दादिया अंडरपास की डिजाइन और जगह को लेकर आपत्तियों का समाधान किया जाए।
-सीमेंट प्लांट और रेलवे लाइन के लिए खेतों के बजाय बंजर या खेतों के बाहर से गुजरने वाले रास्तों का सर्वे किया जाए।

किसानों को पलायन करना पड़ेगा

किसान सतपाल‌ धींवा ने ज्ञापन देकर कहा कि इन चारों गांव की जमीन काफी उपजाऊ है। ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने से इस एरिया के सभी किसानों को अपने पैतृक गांवों से पलायन करना पड़ेगा। इन गांवों के लोगों को कुल देवी-देवताओं के मंदिर और प्राचीन चबूतरे हैं। वहीं इस क्षेत्र में हरिराम मंदिर, जीणमाता मंदिर, मनसा माता मंदिर और बालाजी महाराज मंदिर है। भूमि अधिग्रहण से ये देवस्थान खंडित होंगे।

एयरपोर्ट का प्रस्ताव वापस लेने की मांग

किसानों ने कहा- इस क्षेत्र की 166 हैक्टेयर गोचर भूमि खत्म हो जाएगी। इस क्षेत्र में चिकित्सा, शिक्षा, विद्युत विभाग जलदाय विभाग, सामुदायिक भवन, ग्रामीण विकास, पशु चिकित्सा, खेल मैदान, सार्वजनिक श्मशान भूमि का नुकसान होगा। 10 हैक्टेयर की गौशाला उजड़ जाएगी, जिसमें हजारों गौवंश रखा जाता है। ग्रामीणों की मांग है कि एयरपोर्ट का प्रस्ताव पूरी तरह वापस होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : विश्व संग्रहालय दिवस पर अल्बर्ट हॉल म्यूजियम पहुंची डिप्टी CM दीया कुमारी, कहा- सोमनाथ मंदिर जाकर…

यह भी देखें : जयपुर में 2022 शारीरिक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन | स्थायीकरण की मांग तेज | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

Ukrain attack

यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से किया हमला, क्रूज मिसाइलें भी दागीं

Health Sub Centre

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन जनता को समर्पित

Motivator/educator

प्रबोधकों की मांग पूरी नहीं होने पर संघ ने लिया आंदोलन करने का निर्णय

Ganesh and chandrama

धर्म गाथा-जब चंद्रमा ने गणेश जी के श्राप से खोया अपना दिव्य तेज

2

2