Honour : उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में अप्रैल से जून 2026 की अवधि के दौरान उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन, अनुशासित सेवा और सर्वश्रेष्ठ राजस्व एवं टिकट चेकिंग लक्ष्य हासिल करने वाले रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चेकिंग स्टाफ को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशंसा एवं सम्मान प्रदान किया गया।
डीआरएम राजू भूतड़ा और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने किया सम्मानित
सम्मान समारोह में मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रेल राजस्व बढ़ाने, प्रभावी टिकट जांच और अनुशासित कार्यशैली के लिए कर्मचारियों की सराहना की गई।
इन अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान
सम्मानित कर्मचारियों में डिप्टी सीटीआई नंदराम, भावेश शर्मा, योगेश सुनारिया, भानु गुर्जर, नीरज काला और जितेन्द्र कुमार, सीटीआई पृथ्वीराज राहड़िया, दिनेश यादव और शशि खंडेलवाल, सीनियर सीटीसी जितेन्द्र गुर्जर, राम सिंह यादव, हिमांशी सांखला, घनश्याम सैनी और पृथ्वी सिंह, सीसीटीसी सुनील कुमार तथा सीएस अतुल सिंह शेखावत शामिल रहे।
अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजकुमार स्वर्णकार सहित वाणिज्य विभाग के अन्य रेल अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने सम्मानित कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और उनके कार्य की सराहना की।
‘उत्कृष्ट प्रदर्शन बनेगा अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा’
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली पूरे मंडल के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन कर्मचारियों की उपलब्धियां अन्य रेल कर्मियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगी और इससे रेलवे की सेवा गुणवत्ता तथा राजस्व में निरंतर वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें –मकराना के स्कूल में साढ़े 3 साल की बच्ची से रेप, मासूम बोली- बाथरूम में अंकल ने गलत हरकत की
यह भी देखें –30 साल पुरानी कॉलोनियों पर JDA का शिकंजा, बुलडोजर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा



